Breaking
नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिर... दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’ ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस

हर प्रतिमा के भीतर से निकल रहा है एक खास संदेश, जो जीने की राह दिखाता है

इंदौर/उज्जैन: उज्जैन स्थित महाकाल लोक में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पण के सप्ताहभर बाद हजारों श्रद्धालु महाकाल लोक की महिमा को निहार चुके हैं। इस अद्भुत, अलौकिक और अतुलनीय लोक की अविस्मरणीय और अनूठी यात्रा आपको रूबरू कराती है आध्यात्म और भारतीय दर्शन, अष्टांग योग और ध्यान (मेडिटेशन) के उस पहलू से, जिस पर मानवीय मूल्यों और जीवन यात्रा का सार टिका है। महाकाल लोक को इसी नजरिए से देखने की जरूरत है, तब ही आनंद की अनुभूति होगी।पं. विजय शंकर मेहता बता रहे हैं महाकाल लोक की प्रत्येक मूर्ति के आकार लेने के पीछे की कहानी और उनसे मिलने वाली सीख के बारे में…राजाधिराज दाता अवंतिका नाथ महाकाल महाराज की नगरी उज्जयिनी में 12 ज्योतिर्लिंग में से एक ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर यहां स्थापित हैं। ये पूरा क्षेत्र महाकाल वन कहलाता है। इस भूमि की विशेषता है कि यहां किया हुआ कुछ भी व्यर्थ नहीं जाता। अब इस महाकाल वन में दो भाग हो गए हैं। पहले भाग में महाकाल महाराज स्थापित हैं। जब हम उनके पाषाण रूप यानी शिवलिंग के दर्शन करते हैं, तो रोम-रोम शिवकृपा से भर जाता है। हम आनंद से भर जाते हैं और इसी महाकाल वन में अब मानव निर्मित महाकाल लोक स्थापित हो गया है। अनेक प्रतिमाए हैं, कलाकृतियां हैं, पास में सागर है। इस महाकाल लोक का जब हम भ्रमण करते हैं, तो पर्यटन की दृष्टि से तो बहुत आनंद मिलेगा।हर कलाकृति, हर मूर्ति के साथ उसका इतिहास लिखा है। उस वर्णन को पढ़कर भी जानकारी बढ़ेगी, लेकिन जैसा आनंद हमने शिवलिंग के दर्शन से प्राप्त किया इस महाकाल लोक की प्रत्येक प्रतिमा के पीछे जो संदेश है, उसको बहुत बारीकी से समझना चाहिए। केवल सतही स्तर पर हम घूम कर आ जाएं तो लाइट एंड साउंड का प्रभाव पड़ेगा। सुंदर-सुंदर मूर्तियों को देख कर अच्छा भी लगेगा पर हासिल क्या हुआ। इसलिए जब यहां भ्रमण करने आएं, तो प्रत्येक मूर्ति के सामने थोड़ी देर खड़े रहें। उसके निर्माण के सौंदर्य की प्रशंसा करें और साथ ही उसके भीतर से जो संदेश निकल रहा है, उसे भी ग्रहण करें।यदि इस ढंग से हम महाकाल लोक का दर्शन करेंगे, तो आनंद भी मिलेगा। ठीक वैसा ही आनंद, जैसा हमें शिवलिंग के दर्शन से मिला या मिलता है। शिवलिंग के दर्शन से हम आत्मा तक अभिभूत हो जाते हैं और महाकाल लोक की प्रतिमाओं के शिव लीला के दर्शन से हमारा रोम-रोम झंकृत हो जाएगा। महाकाल लोक है तो अद्भुत। अब यह हमारे ऊपर है कि हम कितना आनंद लेते हैं। ये जो महाकाल लोक है, जिसे कॉरिडोर भी कहा है, यह एक जीने की राह है। अब इस जीने की राह से गुजर कर हम क्या सूत्र लेते हैं, ये हमारे ऊपर है।यहां तस्वीरों में देखें और समझें महाकाल लोक की टॉप-11 प्रतिमाओं से जुड़े प्रसंग और उनसे मिलने वाली शिक्षा के बारे में …पं. विजय शंकर मेहता के बारे मेंउज्जैन के त्रिवेणी पर स्थित हनुमान चालीसा ध्यान केंद्र ‘शांतम’ के संस्थापक पं. विजय शंकर मेहता आध्यात्मिक गुरु हैं। वे लंबे समय तक पत्रकारिता क्षेत्र से भी जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे हनुमान चालीसा से मिलने वाली सीख के जरिए जीवन जीने की कला सिखाने और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे

नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिरफ्तार     |     दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर     |     सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल     |     मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला     |     जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी     |     ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’     |     ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं     |     आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत     |     कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा     |     रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें