ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
मनोरंजन

Khatron Ke Khiladi 11: आज से शुरू हो रहा है खतरनाक स्टंट से भरपूर ये शो, जाने कहां देख पाएंगे आप

नई दिल्ली। मोस्ट अवेटेड टीवी रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का 11वां सीजन काफी दिनों से खबरों में छाया हुआ है। हम आपको बता दें कि ये शो आज ही टीवी पर दस्तक देने वाला है। जनलेवा खतरों और स्टंट से भरा ये शो आप कहा देख सकते हैं इसकी जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं।

 कहां देखें खतरों के खिलाड़ी 11

‘खतरों के खिलाड़ी 11’ आज यानि शनिवार (17 जुलाई) से शुरू हो रहा है। शो को रात साढ़े 9 बजे आप कलर्स चैनल पर देख सकते हैं। बता दें कि केकेके 11 को आप हर वीकेंड, यानि शनिवार और रविवार को रात साढ़े 9 बजे कलर्स पर देख सकेंगे। इसके साथ ही साथ इस शो को आप ऑनलाइन वूट ऐप पर भी देख सकते हैं।

प्रोमो वीडियो देख एक्साइटेड हैं फैन्स

साथ ही इस शो के कुछ प्रोमो वीडियो सामने आए जिसे देखकर फैन्स बेसब्री से इस शो का इंतजार कर रहे हैं। इन वीडियो में एक ओर जहां कंटेस्टेंट्स का एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है तो वहीं दूसरी ओर उनके डर और चीखने चिल्लाने के फुटेज भी देखने को मिल रहे हैं

साउथ अफ्रीका में हुआ शूट

बता दें कि कोविड के चलते इस बार खतरों के खिलाड़ी 11 का शूट साउथ अफ्रीका के कैपटाउन में हुआ है। शो में इस बार 13 कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे जिसमें श्वेता तिवारी, दिव्यांका त्रिपाठी, निक्की तंबोली, आस्था गिल, महक चहल, सना मकबूल, अभिनव शुक्ला सहित अन्य हैं। वहीं रोहित शेट्टी इस शो को सातवीं बार होस्ट कर रहे हैं।

सामने आए फाइनलिस्ट के नाम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शो के फाइनलिस्ट के नाम सामने आए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो राहुल वैद्य , वरुण सूद और विशाल आदित्य सिंह शो के फाइनलिस्ट हैं। हालांकि इसपर अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। शो में लोगों के अभिनव शुक्ला से काफी उम्मीदें हैं।

Related Articles

Back to top button