ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
विदेश

पाकिस्तान को राइफलों की सप्लाई करता था अमेरिका में पिज्जा दुकान का मालिक, हो सकती है 10 साल की सजा

वाशिंगटन। अमेरिका में पिज्जा की दुकान चलाने वाले एक पाकिस्तानी और उसके साथी ने अपने देश में हथियार भेजने के संबंध में अपराध स्वीकार किया है। न्याय विभाग के अनुसार मूल रूप से पाकिस्तान का रहने वाला 35 वर्षीय अशफाक मलिक अपने साथी 22 वर्षीय वलीद आफताब के साथ यहां पिज्जा की दुकान चलाते थे। अमेरिकी पुलिस ने इन दोनों को दिसंबर 2014 में पकड़ा था। इनके द्वारा करीब 48 से ज्यादा एआर-15 सेमी आटोमेटिक राइफल और उनकी मैगजीन व पुर्जे अवैध रूप से पाकिस्तान भेजे गए थे।

अभियोजक के अनुसार अशफाक और उसका साथी दोनों मार्लबोरो में पिज्जा की दुकान के मालिक थे। उनका दूसरा घर पाकिस्तान के लाहौर में था। ये दोनों वर्जीनिया से हथियार अपने नाम से खरीदते थे। कहीं-कहीं उसने गलत जानकारियां देकर भी हथियार खरीदे। बाद में इन हथियारों को पाकिस्तान भेज देते थे। इसके लिए उन्होंने निर्यात संबंधी व्यवस्था में भी सेंध लगा ली थी। अभियोजक के अनुसार, दोनों ही हथियार तस्करों को अमेरिकी कानून के अनुसार दस साल तक की सजा हो सकती है।

Related Articles

Back to top button