ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

रविवार को होगी कांग्रेस के लोकसभा सांसदों की वर्चुअली बैठक, सोनिया गांधी करेंगी संबोधित

नई दिल्ली। कांग्रेस के लोकसभा सांसदों की वर्चुअल बैठक कल होने वाली है, बैठक को संबोधित कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी। अगले हफ्ते से संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने वाला है। मॉनसून सत्र में केंद्र की मोदी सरकार को घरने की रणनिति बनाने के लिए कांग्रेस ने लोकसभा सांसदों की बैठक बुलाई है। इस बार कांग्रेस मोदी सरकार को कई मुद्दों पर घरने की कोशिश करने वाली है। कांग्रेस मोदी सरकार को सदन में घेरने के लिए विपक्षी दलों से भी संपर्क कर रही है। राज्यसभा के नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अन्य दलों से बात कर रहे है।

विपक्ष और केंद्र सरकार के बीच तीखी नोक-झोंक देखने को मिल सकती है। सत्र में विपक्ष इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश करने वाला है – कोरोना की दूसरी लहर से निपटने में सरकार की नाकामी और टीकाकरण की धीमी गति, महंगाई का मसला, किसान आंदोलन, राफेल सौदे की जेपीसी जांच, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, कृषि कानून और बॉर्डर के मुद्दें (चीन के साथ सीमा विवाद)।

कोरोना संकट के बीच सोमवार से संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने जा रहा है। मॉनसून सत्र 19 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा। सत्र 26 दिनों तक चलने वाला है जिसमे 19 दिन ही काम होगा। इस दौरान 19 बैठके होंगी और कोरोना नियम का भी पालन किया जाएगा। संसद में 24 घंटे आरटी-पीसीआर की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस बार के सत्र में सरकार द्वारा 17 नए विधेयकों को पेश किया जाना है। 17 नए विधेयकों को सरकार द्वारा पास करवाने की चुनौती होगी

संसद के मॉनसून सत्र से पहले मोदी सरकार द्वारा कल 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। मॉनसून सत्र से पहले 18 जुलाई यानी कल केंद्र की मोदी सरकार और विपक्ष की कांग्रस ने अहम बैठक बुलाई है।

Related Articles

Back to top button