ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
देश

भाजपा की CM कुमारस्वामी को सलाह- ‘इस्तीफा दें और घर जाएं’

बेंगलुरु। कर्नाटक में जारी सियासी नाटक में भाजपा ने सीएम एचडी कुमारस्वामी को एक सलाह दी है। बीजेपी ने सोमवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को इस्तीफा देने और जाने के लिए कहा है। भाजपा ने कहा है कि अगर उन्हें संविधान और राज्य के लोगों पर भरोसा है तो वो इस्तीफा दें और घर चले जाएं। बता दें कुमारस्वामी द्वारा विधानसभा में रखा गया अविश्वास प्रस्ताव पर तीसरे दिन भी बहस जारी है।

भाजपा ने कहा कि कुमारस्वामी ने खुद ही अविश्वास प्रस्ताव पारित किया था, लेकिन इसकी प्रक्रिया अभी भी लम्बी थी। भाजपा ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘अगर आप में संविधान और राज्य के लोगों के लिए विश्वास और सम्मान है, तो आप इस्तीफा दें और घर चले जाएं।’

कर्नाटक में जारी सियासी संकट पर आज फैसला आ सकता है। कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार रहेगी या गिर जाएगी।मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की ओर से पेश विश्वास मत (Trust Motion)पर सदन में बहस जारी है। इस बीच कर्नाटक के राज्यपाल द्वारा कुमारस्वामी को बहुमत साबित करने के लिए दी गई दो समय सीमाएं बीत चुकी हैं।

बागी विधायकों से स्पीकर करेंगे मुलाकात
एक तरफ आज विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पर बहस जारी है तो दूसरी ओर कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष केआर रमेश कुमार ने मंगलवार 23 जुलाई को बागी विधायकों को बुलाया है। स्पीकर ने 11 बागी विधायकों को चिट्ठी लिख मंगलवार सुबह 11 बजे पेश होने को कहा है।

सुप्रीम कोर्ट का फैसला
इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक में आज ही फ्लोर टेस्ट पर वोटिंग कराने की मांग पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि आज सुनवाई संभव नहीं है।कोर्ट ने कहा कि देखेगे कि क्या कल सुनवाई के लिए मामला लग सकता है। सुप्रीम कोर्ट में  दो निर्दलीय विधायकों की ओर से मुकुल रोहतगी ने यह मामला उठाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button