ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

यूपी, हरियाणा और दिल्‍ली में झमाझम बारिश, इन शहरों अगले कुछ घंटों में तेज बारिश का अनुमान

नई दिल्ली। देश के कई राज्‍यों में आज झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, खुर्जा, आगरा, मथुरा, बरसाना, नंदगांव (यूपी) विराटनगर, कोटपुतली, खैरथल, भिवाड़ी, महावा, राजगढ़, नदबई, नगर, अलवर, तिजारा, बयाना, भरतपुर, डीग (राजस्थान) में अगले 2 घंटों के दौरान बारिश होगी।पूरे देश में मानसून आ जाने के बाद लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से लगातार दिल्‍ली-एनसीआर समेत अन्‍य जगहों में उमस भरी गर्मी के बाद सोमवार की सुबह दिल्‍ली-एनसीआर में बारिश हो रही है। हालांकि इसके बाद कुछ निचले इलाकों में जल-जमाव की समस्‍या आनी भी शुरू हो गई है। मौसम विभाग की मानें तो 18-21 जुलाई के बीच समूचे उत्‍तर भारत (पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और उत्तरी मध्यप्रदेश) में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं पश्चिमी भारत में 23 जुलाई तक तेज बारिश की संभावना है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड) में इसके बाद भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान लगाया गया है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों मुंबई में भारी बारिश की वजह से हुए भूस्‍खलन के बाद चेंबूर और विक्रोली में 22 लोगों की मौत हो गई थी। इसकी वजह से यहां पर कुछ मकान भी ध्‍वस्‍त हो गए थे। इसके बाद यहां के लोगों को बारिश से कुछ समय के लिए निजात मिल सकती है।मौसम विभाग के मुताबिक इस पूरे सप्‍ताह पश्चिमी तट और आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहेगी। इसके अलावा दक्षिण भारत में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश का अनुमान लगाया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है। मौसम विभाग ने मवेशियों को लेकर आगाह किया है कि उनको ऐसे में नुकसान प पहुंच सकता है।

भारी बारिश की चेतावनी

स्काईमेट वेदर ने भी अगले 24 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी भी दी है।

24 घंटों के दौरान हल्‍की बारिश होने की संभावना

सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम के कुछ हिस्सों, मेघालय समेत अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, हरियाण, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर राजस्थान के कुछ इलाके, पंजाब, झारखंड, ओडिशा, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, केरल, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और दक्षिण गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान के पूर्वी हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और लद्दाख।

यहां पर मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी के लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, मिर्जापुर और प्रयागराज में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तेज हवाएं चल सकती है और बिजली भी गिर सकती है। बिहार के पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी एवं मधुबनी में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में अलर्ट

उत्तराखंड के उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ समेत करीब 17 जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। यहां पर लोगों को अपने वाले 72 घंटों के अंदर बाढ़ और लैंडस्लाइड की चेतावनी दी गई है।

मध्यप्रदेश में येलो अलर्ट

मध्यप्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। इसमें रीवा, दमोह, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और संभाग समेत कुछ अन्‍य जिले शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश में भीभारी बारिश की चेतावनी

अगले 48-72 घंटों के दौरान राज्‍य के कई इलाकों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। इसको देखते हुए यहां पर लोगों को लैंडस्‍लाइट की चेतावनी भी दी गई है।

Related Articles

Back to top button