ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

किराये में मंहगी कार मंगवाकर बेच देता था, फिर उसी कार को चुराकर हो जाता था फरार

रायपुर: राजधानी की सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक शातिर ठग और चोर को गिरफ्तार किया है। उसके वारदात को अंजाम देने का तरीका अभी तक के ठगों और चोरों से बिल्कुल अलग है। वह सेल्फ रेंटड महंगी कार किराये पर बुलवाकर बेच देता था और उसके बाद कार को चोरी कर फरार हो जाता था। थाने में बैठा भोला-भाला दिखने वाला ये शातिर ठग 21 साल का आरोपित प्रज्ज्वल कुर्रे है।

पुलिस ने बताया कि कुर्रे सेल्फ रेटेंड महंगी कारों को किराये पर बुलवाता था और उसकी नकली बैंक एनओसी बनाकर लोगों को बेच देता था। इससे मिले पैसों से ऐश करने के लिए वह विदेश की यात्रा पर निकल जाता था। इस काम में कुर्रे का साथ उसकी मां देती थी।

पुलिस ने बताया कि पहले भी इस तरह की वारदात को अंजाम देकर कुर्रे दुबई और बैंकाक समेत कई देशों की यात्रा कर चुका है। आरोपित प्रज्ज्वल की मां लोगों को कार अपने नाम होना बताकर झांसे में लेती थी और इस तरह से ये दोनों लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर चुके हैं।

पिछले दिनों शातिर ठग ने एक हुंडई वर्ना कार किराये पर बुलवाकर शंकर नगर निवासी युवक को बेची दी और मोटी रकम हासिल कर ली। इतना ही नही शातिर ठग ने पीड़ित को बाकायदा एनओसी समेत कार की दो चाबियां भी दीं। कार की एक चाबी उसने अपने पास बनवाकर रख ली और कुछ दिन बाद पीड़ित की दुकान के सामने से कार चोरी कर फरार हो गया।

शातिर ठग प्रज्ज्वल ने शहर के करीब 10 से ज्यादा युवकों को महंगी कारें बेचकर करोड़ों रुपये की ठगी की है। गौरतलब है कि पिछले दिनो महासमुंद जिले के सरायपाली थाना इलाके में गांजा परिवाहन करते पकड़ी गई एक महंगी कार के भी आरोपित ने बताया था कि उसने कुर्रे से कार खरीदी थी। फिलहाल पुलिस ने शातिर ठग और चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की वर्ना कार जब्त की है। पुलिस उससे अन्य आपराधिक घटनाओं के बारे में भी पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button