ब्रेकिंग
Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन Swavlamban 2026 Indian Navy: दिल्ली में होगा नौसेना के स्वदेशीकरण कार्यक्रम 'स्वावलंबन 2026' का आयोज... Ahmedabad Serial Blasts Case: सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी मोहम्मद तनवीर की फांसी की सजा पर लगाई रोक, जेल ... Jamiat Ulema-e-Hind Delegation: रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से म...
देश

कोच की एसी में खराबी, एक घंटे देर से छूटी यशवंतपुर एक्सप्रेस

बिलासपुर। कोरबा- यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन रविवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से करीब एक घंटे देरी से रवाना हुई। इस ट्रेन के एक कोच की एसी में तकनीकी खराबी थी। इसके कारण कोच ठंडा नहीं हो रहा था। यह समस्या कोरबा से ट्रेन छूटने के बाद आई। इसके चलते यहां दूसरा कोच जोड़ा गया। इसके बाद ही यात्रियों ने राहत की सांस ली। एसी में खराबी बी-4 कोच में आई थी। कोरबा से ट्रेन रवाना हुई। कोच में सफर करने वाले यात्रियों ने एसी कोच अटेंडर को शिकायत की और कोच ठंडा नहीं होने की बात कही। इस पर अटेंडर ने सुधार करने का प्रयास किया।

लेकिन, खराबी ठीक नहीं हुई। इस पर अटेंडर ने बिलासपुर में कंट्रोल को सूचना दी। तब कोच बदलकर नया कोच लगाने का निर्णय लिया गया। यात्रियों को भी इसकी जानकारी दी गई, ताकि किसी तरह का हंगामा न करें। यात्री मान गए और ट्रेन के बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने का इंतजार करने लगे। यहां पहले से सूचना थी। इसलिए दूसरा कोच के साथ अन्य तैयारियां कर ली गई थी। हालांकि यह तो तय था कि कोच निकालकर दूसरा कोच जोड़ने में समय लगेगा और ट्रेन लेट भी हो गई।

पर प्रयास यह किया गया कि ट्रेन ज्यादा विलंब न हो। ट्रेन निर्धारित समय सुबह 9:50 बजे पहुंची। इसके बाद कर्मचारी जुट गए। नया एसी कोच लगने के बाद यात्रियों को उसमें शिफ्ट किया गया। अमले के तमाम प्रयासों के बाद भी करीब एक घंटे का समय लग गया। इसके चलते दूसरे कोच में सफर कर रहे यात्री परेशान हुए। हालांकि उन्हें जब पता चला कि कोच नया जुड़ रहा है। वह अपनी सीट पर बैठे रहे। ट्रेन सुबह 11 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई।

Related Articles

Back to top button