ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
देश

सूखी नदी में जलजला, फंसे युवक युवती, चार जवानों ने रेस्क्यू कर बचाई जान

बिलासपुर। कोरिया जिले के पर्यटल स्थल अमृतधारा जल प्रपात में उस समय बड़ा हादसा टल गया जब दो युवक युवती सूखी नदी को पार कर रहे थे कि इसी बीच नदी में अचानक से बाढ़ आ गई। जल प्रपात के बीच नदी में दोनों फंस गए। पुलिस के चार जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उफनती नदी में कूद गए। भारी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बचा लिया।

बिजुरी मध्य प्रदेश के ग्राम डोला निवासी दिनेश सिंह व हेमा सिंह पिकनिक मनाने अमृतधारा जल प्रपात पहुंचे थे। तब मौसम सूखा था। चहलकदमी करते आराम से नदी को पार कर रहे थे। इसी बीच तेज बारिश होने लगी। नदी में अचानक से बाढ़ आ गई। दोनों बीच में फंस गए। दोनों को तैरना भी नहीं आता था। मदद के लिए दोनों चिल्लाने लगे। मौके पर मौजूद पर्यटकों में किसी ने पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी ओम प्रकाश दुबे ने चार जवानों की एक रेस्क्यू टीम बनाई और नदी की ओर रवाना कर दिया।

जवान आर मुमताज व तीन आरक्षकों तूसंत पाटले, संजय कोल व नंदलाल टोप्पो पानी पानी में उतरे। पानी की तेज धार के कारण युवक युवती के बीच पहुंचने में दिक्कतें आ रही थी। इसी बीच ओम प्रकाश दुबे, प्रधान आरक्षक रामरूप सिंह, रोशन इक्का व जवान संजय भगत ने नदी के किनारे से रस्सी फेंकी। रस्सी के सहारे चारों जवान युवक युवती के बीच पहुंचे व फिर उनकों सुरक्षित निकाल लिया गया।

रेस्क्यू के दौरान नदी के किनारे खड़े पर्यटकों की सांसे थम सी गई थी। जवानों को लगातार वे उत्साहित कर रहे थे। जैसी ही जवानों ने उन्हें निकाला पर्यटकों ने तालियों से स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button