ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
देश

मुहब्बत की निशानी ‘ताज’ की दास्तान सुनकर भावुक हुईं मेलानिया

मुहब्बत की निशानी ताजमहल की सुंदरता को देखकर दुनियाभर के दिग्गज आश्चर्यचकित हो चुके हैं। इस मामले में अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया का भी नाम जुड़ गया है। सांझ के ढलते हुए सूरज की रोशनी में ट्रंप और मेलानिया पहुंचे तो ताजमहल को देखकर पहली की नजर में फिदा हो गए। गाइड नितिन सिंह ने ताजमहल से जुड़ी बातों के बारे में बताया तो इसकी दास्तान सुनकर मेलानिया भावुक हो गईं। उन्होंने ताज के दीदार के बाद लौटते हुए 5 बार मुड़कर देखा। आइए जानते हैं नितिन सिंह से ट्रंप-मेलानिया ने किया क्या सवाल-जवाब-

डोनाल्ड ट्रंप: ताजमहल किसने बनाया?
नितिन सिंह: मुगल शहंशाह शाहजहां ने बेगम अर्जुमन्द बानो बेगम उर्फ मुमताज महल की याद में ताजमहल बनवाया। 1631 से 1648 के बीच ताजमहल बना।

डोनाल्ड ट्रंप: ताजमहल बनाने वाले कारीगर कहां से आए?
नितिन सिंह: ताज को 20 हजार से ज्यादा कारीगरों ने 17 साल में बनाया। ये कारीगर देशभर से आए, जो संगमरमर की इमारतें बनाने में माहिर थे। डिजाइन उस्ताद अहमद लाहौरी ने बनाया और शिराजी के अमानत खान को गुंबद पर केलीग्राफी का काम सौंपा गया। तुर्की के गुंबद बनाने के शिल्पी इस्माइल खान अफरीदी ने गुंबद बनाया।

डोनाल्ड ट्रंप: क्या ये पेंटिंग है?
नितिन सिंह: नहीं सर, ये पेंटिंग नहीं है। ये पच्चीकारी है। दुनियाभर से 49 जगह से रंगीन पत्थर लाकर संगमरमर के साथ ये डिजाइन तैयार किए गए। न ये रंग हैं और न ये पेंटिंग है। यह संगमरमर की शिल्पकला है।

डोनाल्ड ट्रंप: ताज के लिए संगमरमर कहां से आया?
नितिन सिंह: राजस्थान के मकराना से संगमरमर आया। काला पत्थर दक्षिण भारत के कडप्पा से लाया गया। रूस, ईरान, इराक, मिस्र, अरब, चीन, श्रीलंका, समुद्र आदि जगहों से कीमती पत्थर लाए गए।

मेलानिया: शाहजहां को कहां कैद किया गया था?
नितिन: शाहजहां को उसी के बेटे औरंगजेब ने कैद कर आगरा किला के मुसम्मन बुर्ज में आठ साल तक रखा। बेहद भावुक होते हुए मेलानिया ने टिप्पणी की कि ये अजीब है ना, जिसने इतना सुंदर मकबरा बनाया, उसे कैद कर लिया गया।

डोनाल्ड ट्रंप: भूमिगत कब्रें कब बनीं और एकसाथ ऊपर नीचे कब्रें क्यों बनाईं?
नितिन सिंह: भूमिगत कब्र 1632 में शाहजहां ने ही बनवाई थी। 1648 तक ताजमहल बनने के दौरान ही ऊपर की नकली कब्र बनाई गई। इस्लाम में कब्रों को सजाना मना है, इसलिए नकली कब्र बनाकर महंगे रत्नों और सोने-चांदी से सजाया गया।

डोनाल्ड ट्रंप: आवाज यहां कैसे गूंजती है?
नितिन सिंह: ताज में डबल डोम यानी दोहरा गुंबद है। पिन ड्रॉप साइलेंस में बोलने पर आवाज गूंजती है।

डोनाल्ड ट्रंप:  इसकी सफाई कब और कैसे होती है?
नितिन सिंह: पांच साल से ताजमहल की सफाई चल रही है। प्राकृतिक तरीके से बिना किसी रसायन के मडपैक ट्रीटमेंट से ताज की सफाई की गई है।

डोनाल्ड ट्रंप: कितनी बार ताज की सफाई हो चुकी है?
नितिन सिंह: 370 सालों में केवल एक बार मडपैक ट्रीटमेंट से सफाई हुई है। ताज पुराने रंगरूप में आ चुका है।

डोनाल्ड ट्रंप: दोनों तरफ एक जैसी इमारतें कैसे बनाई गईं?
नितिन सिंह: ताज वास्तुकला का अद्भुत नमूना है। मस्जिद की तरह दूसरी ओर मेहमानखाना है, जिसे रेप्लिका के तौर पर बनाया गया, लेकिन ब्रिटिश लोगों ने इसका इस्तेमाल गेस्ट हाउस के तौर पर किया।

डायना सीट के सामने खड़े होकर खिंचाई फोटो 
1962 में अमेरिका की तत्कालीन फस्र्ट लेडी जैकलीन कैनेडी जब ताजमहल देखने अकेले आई थीं तो वह डायना सीट पर बैठी नहीं, बल्कि सेंट्रल टैंक पर सीट के पास खड़े होकर फोटो खिंचवाए। गाइड नितिन सिंह ने अमेरिकी राष्ट्रपति को डायना सीट के बारे में बताया और कहा कि लेडी डायना ने जिस अंदाज में ताज में फोटो खिंचवाया, दरअसल वह अमेरिकी फस्र्ट लेडी कैनेडी से प्रेरित थीं।

ताज की दास्तान सुनकर भावुक हो उठीं मेलानिया
मेलानिया ताजमहल के दीदार के दौरान इसकी दास्तान सुनकर भावुक हो उठी थीं। उन्होंने ताज के दीदार के बाद लौटते हुए पांच बार मुड़कर ताज को निहारा। मेलानिया की रुचि ताज की कहानी में नजर आई तो ट्रंप इमारत की खासियत जानने में लगे रहे। इनसे जुड़ी कहानियों को गाइड नितिन ने ट्रंप से साझा किया।

बेटी इवांका और दामाद जेरेड के साथ पहुंचे ट्रंप और मेलानिया ने गाइड नितिन सिंह से हर एक पहलू पर सवाल किया। इस दौरान इवांका को गाइड कमलकांत ने ताज के बारे में जानकारी दी।

इवांका: क्या शाहजहां ने सच में ताजमहल बनाने वाले कारीगरों के हाथ कटवा दिए थे?
कमलकांत: नहीं, यह झूठ है। शाहजहां ने कारीगरों से वादा लिया था कि वे अब काम नहीं करेंगे। इसके बदले उनके जीवनभर का मेहनताना दिया था।

इवांका: मुमताज महल की मृत्यु कैसे हुई थी?
कमलकांत: 14वें बच्चे (गौहरा बेगम) को जन्म देने के बाद तबीयत बिगड़ जाने से।

इवांका: क्या कहा, 14 वें बच्चे ? क्या यह सच है?
कमलकांत: हां, यह सच है।

ताज की खूबसूरती देखने के बाद इवांका ने कहा कि जैसा तस्वीरों में देखा था, ताज उससे ज्यादा खूबसूरत है, यह मंत्रमुग्ध कर देता है। एक बार देखकर जी नहीं भरता, बार-बार देखने को मन करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button