ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: CCTV में कैद हुआ आरोपियों का 'प्लान', 40 दिन में की 70 बार चोरी राज नगर एक्सटेंशन में मौत का रहस्य: पार्टी के दौरान बालकनी से गिरा युवक, पुलिस ने दोस्तों को लिया हि... मुरादाबाद में बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह गिरफ्तार: 'ऑपरेशन Cy-वज्र' के तहत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा गाजियाबाद हैवानियत: मासूम बच्ची के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आवारा कुत्ते ने ढूंढ निकाला शव Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार ट्विशा शर्मा केस: एम्स दिल्ली की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गर्दन के निशानों से मेल खाती है 'ज... Political News: मंत्री और मुख्यमंत्रियों के लिए सख्त कानून की तैयारी, 30 दिन जेल का मतलब कुर्सी से छ... Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर 'आसमानी आफत', भूस्खलन के कारण फंसे पर्यटक; जानें क्या है स्थि...
देश

मतांतरण रोकने को देश भर में 100 कथावाचकों के साथ चलेगा जागरूकता अभियान

रायपुर : छत्तीसगढ़ समेत देश के विविध राज्यों में मतांतरण रोकने के लिए विश्व हिंदू परिषद अनोखी पहल करने जा रहा है। गांव-गांव, शहर-शहर में भारतीय सनातन संस्कृति की अलख जगाने और भारतीय संस्कारों का पालन करने की सीख दी जाएगी। इसके लिए देश भर में 100 कथावाचकों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। वे कथावाचक कथा के दौरान श्रद्धालुओं को अपने धर्म का पालन करने और किसी गैर धर्म को नहीं अपनाने का संदेश देंगे। शीघ्र ही इस अभियान को गति दी जाएगी।

अपने धर्म का पालन करने के लिए करेंगे जागरूक

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कोषाध्यक्ष रमेश मोदी का कहना है कि परिषद के कार्यकर्ता मतांतरण रोकने के लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाते हैं। पिछले कुछ सालों से देश भर में मतांतरण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसे देखते हुए अब हर घर में धर्म की अलख जगाने के कार्य को विस्तार दिया जाएगा।

अनेक प्रसिद्ध संत, महात्मा अपने प्रवचन में विविध धार्मिक कथाओं के जरिए भक्तों को जागरूक करते हैं। अब वैसे ही कथावाचक भी श्रीमद्भागवत कथा, श्रीराम कथा, शिव महापुराण कथा के दौरान भक्तों से अनुरोध करेंगे कि वे अपने धर्म का पालन करें। मतांतरण करने वाले तरह-तरह के प्रलोभन देंगे, लेकिन लालच में आकर अथवा कैसी भी परिस्थिति आकर, दूसरे के धर्म को स्वीकार न करें।

कोरोना का प्रकोप कम होने का इंतजार

पिछले डेढ़ साल से कोरोना का प्रकोप होने से विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में इंटरनेट मीडिया के माध्यम से ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है। किसी भी तरह के सार्वजनिक धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगा होने से वर्चुअली कार्यक्रम हो रहे हैं। कोरोना महामारी का प्रकोप कम होते ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता हर गांव, शहर में मतांतरण के खिलाफ अभियान छेड़ेंगे।

आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

श्री मोदी का कहना है कि ज्यादातर लोग गरीबी के कारण परेशान रहते हैं, ऐसे में मतांतरण करने वाले लालच देकर अपनी साजिशें रचने में कामयाब हो जाते हैं। इसे देखते हुए गरीब तबके के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की योजना पर जोर दिया जाएगा। जब हर कोई आत्मनिर्भर होगा और पैसों की तंगी नहीं होगी, तब लालच के कारण कोई भी मतांतरण नहीं करेगा। इसके लिए शीघ्र ही अच्छी शिक्षा, रोजगार और चिकित्सा सुविधा देने की योजना पर भी काम चल रहा है।

Related Articles

Back to top button