ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...
देश

विपक्ष के हंगामे से शुरुआत, लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी विपक्षी दलों द्वारा हंगामा किए जाने की संभावना है। ‘पेगासस जासूसी प्रकरण’ के साथ कृषि कानून विरोधी आंदोलन और महंगाई के मुद्दों पर कार्यवाही में विपक्षी दल बाधा डाल सकते हैं। कई विपक्षी सांसदों ने संसद में स्थगन प्रस्ताव दिया है।

सोमवार को संंसद के मानसून सत्र की शुरुआत हंगामे के साथ हुई जिसके कारण दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। पेगासस फोन हैकिंग मामले को लेकर विपक्ष सत्र के पहले दिन से हमलावर हैं। कांग्रेस ने इसे मामले में संयुक्‍त संसदीय समिति की मांग की है। इस पर सरकार ने रिपोर्ट को साजिश करार दिया है।

जानें मानसून सत्र के दूसरे दिन का हाल-  

– संसद में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में भाजपा के सभी सांसदों की बैठक सम्पन्न हो गई।

– कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘पहले डिस्कसन उसके बाद प्रेजेंटेशन। यदि वे चर्चा नहीं चाहते और सभी सांसदों को प्रेजेंटेशन देना है तो सेंट्रल हाल में दें। यदि कोविड की वजह से आप एक जगह नहीं बैठा सकते तो 2 दिन कर सकते हैं या सुबह शाम एक दिन में भी कर सकते हैं।’

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संसद पहुंच गए हैं।

– कांग्रेस सांसद गौरव गोगोइ (Gaurav Gogoi) ने पेगासस के मुद्दे पर चर्चा के लिए सदन में स्थगन प्रस्ताव दिया है।

–  राज्यसभा में कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल और CPI(M) नेता एलामरम करीम (Elamaram Kareem) ने नियम 267 के तहत कार्यवाही स्थगन का नोटिस दिया है और पेगासस स्पाइवेयर का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं के द्वारा जासूसी प्रकरण पर चर्चा का प्रस्ताव रखा है।

– इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव आज राज्यसभा में ‘पेगासस जासूसी प्रकरण’ पर बयान देंगे।  बता दें कि कांग्रेस के लोकसभा सदस्य ‘पेगासस जासूसी प्रकरण’ मीडिया रिपोर्ट के मुद्दे पर फ्लोर रणनीति तैयार करने के लिए आज सुबह 10:30 बजे सीपीपी कार्यालय में बैठक करेंगे।

सत्र के पहले दिन हुआ था जोरदार हंगामा

सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने पेगासस के जरिए पत्रकारों की जासूसी का आरोप लगाते हुए गृहमंत्री अमिता शाह से इस्तीफे की मांग की। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खडगे ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर आरोप लगाया कि राहुल गांधी समेत सभी विपक्षी पार्टियों, पत्रकारों की जासूसी कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच से पहले अमित शाह साहब को इस्तीफा देना चाहिए और मोदी साहब के खिलाफ जांच कराई जानी चाहिए।

Related Articles

Back to top button