जब फील्ड में उतरे कप्तान, घर में सोते मिले ‘फिल्डर”

बिलासपुर। रविवार की रात एक बजे एसपी दीपक झा ने शहर के अलग-अलग क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आधा दर्जन पुलिसकर्मी ड्यूटी से नदारद थे। वहीं, कई जवान मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान एसपी कंट्रोल रूम भी पहुंचे। ड्यूटी पर तैनात जवानों की एसपी प्रशंसा की। वहीं गायब जवानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। रविवार की रात एक बजे अचानक एसपी दीपक झा शहर के अलग-अलग क्षेत्र में औचक निरीक्षण के लिए निकल गए। एसपी सबसे पहले कंट्रोल रूम पहुंचे। इसके बाद वे शहर सिविल लाइन क्षेत्र होते हुए कोतवाली के सदर बाजार गोल बाजार की ओर निरीक्षण के लिए गए। इस दौरान कई जवान अपनी ड्यूटी से नदारद थे।
इसके बाद कप्तान ने सरकंडा क्षेत्र का निरीक्षण किया। साथ ही कोनी क्षेत्र की ओर गए। शहर के आउटर में भी एसपी ने निरीक्षण किया। इस दौरान करीब आधा दर्जन जवान ड्यूटी से नदारद मिले। वहीं, अधिकतर जगहों पर जवान मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे थे। ड्यूटी पर तैनात जवानों की एसपी ने प्रशंसा की। उन्हें अच्छी तरह ड्यूटी करने प्रोत्साहित किया। साथ ही नदारद जवानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
अधिकारियों को दिए निर्देश
एसपी दीपक झा ने सोमवार की शाम थानेदारों की बैठक लेकर गश्त को दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को रात्री गश्त के दौरान जवानों की जांच करने कहा है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, अच्छा काम करने वालों को प्रोत्साहित करने कहा गया है।
इन्होंने कहा
शहर की सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिए रविवार रात निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई जवान ड्यूटी पर नहीं थे। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। आगे भी इस तरह निरीक्षण किया जाएगा।
दीपक झा
एसपी बिलासपुर






