ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज...
देश

15 अगस्त से पहले राजधानी में ड्रोन हमले की साजिश , सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

15 अगस्त से पहले देश में आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक पाकिस्तानी आतंकी संगठन दिल्ली को दहलाने के  ड्रोन हमले की याेजना बना रहा है, जिसे लेकर राजधानी में अलर्ट जारी कर दिया गया है। ड्रोन जिहाद के खतरे को देखते हुए इंडियन एयर फोर्स हेडक्वार्टर में एक विशेष ड्रोन कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।

अलर्ट के मुताबिक15 अगस्त से पहले पाकिस्तान वेस्ड आतंकी और अराजक तत्व दिल्ली को दहला सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस को आगाह किया है कि 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटी थीए ऐसे में इस दिन ही आतंकी राजधानी में बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में हैं।

सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जारी किए गए अलर्ट के मुताबिकएंटी सोशल एलीमेंट और आतंकी या स्लीपर सेल कोरोना को बहाना बनाकर देश का माहौल खराब करने की फिराक में है। बता दें कि ड्रोन हमले के खतरे से निपटने के लिए पहली बार विशेष ट्रेनिंग भी दिल्ली पुलिस और दूसरी फोर्स को दी गई। साथ ही सुरक्षा को देखते हुए लाल किले पर 4 एंटी ड्रोन सिस्टम लगाए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button