ब्रेकिंग
EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मां... किशनगंज: खकवा नदी के तेज बहाव में तैरकर जनाजा ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों ने डीएम और बिहार सरकार से... शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, डेंगू-मलेरिया निगे... भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी... 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर रिलीज: जानें कहानी, स्टार कास्ट और OTT र... नेपाल में 180 km/h की रफ्तार से आई 'हिमालयी सुनामी': रसुवा-धाडिंग में भारी तबाही, सुरंगों में बचाव क... LIC के दो नए धमाकेदार प्लान: गारंटीड सेविंग्स के साथ मिलेगा प्योर लाइफ कवर, 7 सितंबर से शुरू होगी बि... UPI का नया रिकॉर्ड: अगस्त में ₹29.82 लाख करोड़ का लेनदेन, कुल 2,451 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज; NPCI ने ... श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री और पंचामृत की विधि; जानें मलाई से शुद्ध माखन बनाने का आसान न...
देश

जंतर मंतर पर कड़ी सुरक्षा पर बोले राकेश टिकैत- क्या हम बदमाश हैं?

नई दिल्ली। तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को पूरी तरह से वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर कुछ देर बाद 200 किसानों का धऱना प्रदर्शन शुरू होगा। वहीं, दिल्ली-एनसीआर के बॉर्डर (सिंघु, टीकरी, शाहजहांपुर और गाजीपुर) पर किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है।  बृहस्पतिवार से आगामी 9 अगस्त तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति दिल्ली पुलिस की ओर से मिल गई है। 200 किसानों का प्रदर्शन सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

Kisan Protest LIVE:

  • 26 जनवरी को लाल किला हिंसा जैसी स्थितियों से निपटने की व्यवस्था के बारे में पूछे जाने पर बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि जंतर मंतर से संसद महज 150 मीटर की दूरी पर है। हम वहां अपना संसद सत्र आयोजित करेंगे। हमें गुंडागर्दी से क्या लेना-देना? क्या हम बदमाश हैं?
  • 200 किसानों को लेने के लिए बस सिंघु बॉर्डर पहुंची है। इस दौरान राकेश टिकैत ने भी बात की।
  • बताया जा रहा है कि उपराज्यपाल अनिल बैजल के निर्देश पर दिल्ली पुलिस और किसान प्रदर्शनकारियों के बीच सहमति बनी। दिल्ली पुलिस की ओर से अनुमति के तौर पर 200 प्रदर्शनकारी 9 अगस्त तक रोजाना जंतर-मंतर पर सुबह 11 से शाम 5 बजे तक प्रदर्शन कर सकेंगे।
  • बताया जा रहा है कि जंतर मंतर जाने वाले 200 किसानों की बसों को सिंघु बॉर्डर पर रोका जाएगा। यहां बसों में बैठे प्रदर्शनकारियों व उनके आधार कार्डों की जांच की जाएगी। पुलिस यह भी देखेगी कि 200 से ज्यादा प्रदर्शनकारी बसों में तो नहीं बैठे हैं। इसको लेकर भारी संख्या में पुलिस व सुरक्षा बलों के जवान तैनात किए गए हैं।

ऑफ ड्यूटी वाले पुलिस कर्मी भी जंतर मंतर पर होंगे तैनात

कृषि सुधार कानूनों के विरोध में जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति प्रदर्शनकारियों को मिलने के बाद दिल्ली पुलिस चौकन्नी हो गई है। बुधवार देर शाम को पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी कर कहा गया है कि जो पुलिस कर्मी आफ ड्यूटी पर हैं उन्हें भी जंतर मंतर पर बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे वर्दी में तैनात होना होगा । इसके अलावा जो पुलिस कर्मी दिल्ली में अपने घर में हैं और एक घंटे में जंतर मंतर पहुंच सकते हैं। उन्हें किसी भी जंतर मंतर बुलाया जा सकता है। आदेश में कहा गया है कि सभी पुलिस कर्मी सभी यूनिट के दंगा रोधी गतिविधियों को रोकने तैयार रहेंगे । इसके लिए आंसू गैस के गोले, लाठी आदि वो अपने साथ लेकर ड्यूटी पर तैनात होंगे ।

बताया गया है कि दिल्ली पुलिस की निगरानी में बस के जरिये प्रदर्शनकारी जंतर मंतर पर प्रदर्शन के लिए पहुंचेंगे।दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर से रोजाना बसों के जरिये दिल्ली आएंगे। इसके अलावाक, एक एसयूवी में 6 किसान नेता अलग से पहुंच सकेंगे। तय अवधि के बाद सभी प्रदर्शनकारियों को दिल्ली की सीमा पर भेज दिया जाएगा। वहीं, जरूरत पड़ने पर आसपास के 7 मेट्रो स्टेशनों को भी बंद किया जा सकता है।

इस तरह किए गए हैं सुरक्षा के इंतजाम

बृहस्पतिवार से संसद घेराव के मद्देनजर दिल्ली पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। नई दिल्ली जिले में तकरीबन प्रत्येक मार्ग पर मजबूत बैरिकेडिंग कर भारी संख्या में दिल्ली पुलिस व पैरामिलिट्री की तैनाती  है।

पुलिस आयुक्त बालाजी श्रीवास्तव ने बुधवार देर शाम पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर कहा कि जो पुलिसकर्मी छुट्टी पर हैं, उन्हें भी गुरुवार सुबह आठ बजे वर्दी में जंतर-मंतर पर पहुंचना होगा। वहीं, जो पुलिसकर्मी दिल्ली में घर पर हैं और एक घंटे में जंतर-मंतर तक पहुंच सकते हैं, उन्हें कभी भी वहां बुलाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button