ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

प्रियंका गांधी ने CM योगी पर साधा निशाना, याद रखें कि जनता भी एक दिन ‘प्रॉपर्टी’ जब्त कर सकती है

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक बयान को लेकर बृहस्पतिवार को उन पर निशाना साधा और कहा कि मुख्यमंत्री जिस ‘प्रॉपर्टी’ पर बैठे हैं, उसे एक दिन जनता जब्त कर सकती है। योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को एक कार्यक्रम में कहा था कि प्रदेश के युवा किसी के बहकावे में न आएं क्योंकि आज कोई गलत नहीं कर सकता है, जिसको अपनी प्रॉपर्टी जब्त करवानी हो, वह गलत कार्य करे।

प्रियंका ने मुख्यमंत्री के इस बयान को लेकर उन पर पलटवार करते हुए ट्वीट किया, ‘‘इस देश में अपनी आवाज उठाना, प्रदर्शन करना और अपनी मांगों के लिए आंदोलन करना एक संवैधानिक अधिकार है। जायज मांगों के लिए आवाज उठाने वालों को डराने और धमकाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग करना एक घोर अपराध है।” कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा, ‘‘जिस “प्रॉपर्टी” पर योगी जी बैठे हैं, वह उनकी नहीं…देश की जनता की है। याद रखें कि वह “प्रॉपर्टी” भी एक दिन जनता ज़ब्त कर सकती है।”

योगी आदित्यनाथ ने नये चयनित आबकारी निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करने संबंधी कार्यक्रम में कहा था, ‘‘हम लोगों ने प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था के लिए हर संभव प्रयास किए हैं। परिणामत: प्रदेश में निवेश आया और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के कार्य हुए। इसके तहत 1.61 करोड़ से अधिक युवाओं को नौकरी व रोजगार से जोड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।” उन्होंने यह भी कहा था, ‘‘प्रदेश के युवाओं से मेरी अपील है कि वह किसी के बहकावे में न आएं। आज कोई गलत नहीं कर सकता है। जिसको अपनी प्रॉपर्टी जब्त करवानी हो, वह गलत कार्य करे।”

Related Articles

Back to top button