ब्रेकिंग
Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन... Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भाग... Ujjain Mahakal Elephant Controversy: महाकाल के हाथी 'श्यामू' को लेकर विवाद; वन विभाग की टीम को नहीं ... CM Mohan Yadav Sagar Visit: 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती ... Anganwadi Nutrition Scam: आंगनवाड़ी के लड्डू प्रीमिक्स में निकला सांप का बच्चा; जानें बच्चों को कैसे... Morena News: चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मे... Chhindwara MP Visit: सांसद बंटी विवेक साहू ने टेकापार और मानेगांव में लगाई चौपाल; समस्याओं का मौके प... Ratlam News: जावरा की डेयरी में दूध में मिलाया जा रहा था प्रोटीन पाउडर; खाद्य विभाग ने मारा छापा, भा... Diesel Theft in Shahdol: शहडोल में रेलवे की बड़ी लापरवाही; बुढार स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से उड़ाया गया ... Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में...
देश

मीडिया समूहों पर आयकर के छापे: सपा और कांग्रेस ने BJP पर किया जोरदार जुबानी हमला

लखनऊ: मीडिया समूहों ‘दैनिक भास्कर’ और ‘भारत समाचार’ पर आयकर के छापों को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सपा प्रवक्ता डॉक्टर आशुतोष वर्मा ने मीडिया समूह के दफ्तरों और परिसरों में हुई छापे की कार्रवाई को भाजपा में व्याप्त ‘खौफ’ का परिणाम करार दिया। उन्होंने कहा कि इससे साफ जाहिर है कि भाजपा उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में हार की आशंका से इतनी भयभीत है कि वह उसकी नाकामी की हकीकत दिखा रहे मीडिया को निशाना बना रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने आयकर विभाग, सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय समेत प्रत्येक संवैधानिक और स्वायत्त संस्था को अपने विरोधियों को डराने का औजार बना लिया है। अब भाजपा सच्चाई उजागर करने पर मीडिया को भी नहीं बख्श रही है। वर्मा ने कहा कि सपा की लड़ाई इन संस्थाओं के राजनीतिकरण के खिलाफ भी है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के इशारे पर दैनिक भास्कर और भारत समाचार पर मारे गए छापों की कड़ी निंदा करती है। इस बीच, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के संयोजक (मीडिया एवं संचार) ललन कुमार ने भी मीडिया समूहों के परिसरों पर आयकर के छापों को ‘तानाशाही और कायरतापूर्ण’ हरकत बताया।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनता से किए गए वादे नहीं निभाए और महामारी के दौरान उसकी असफलता उजागर हो चुकी है। भाजपा की सच्चाई को दुनिया के सामने लाने को इस पार्टी ने जुर्म मानते हुए दैनिक भास्कर और भारत समाचार जैसे मीडिया समूहों को निशाना बनाया है। गौरतलब है कि आयकर विभाग ने कर चोरी के आरोपों में दो प्रमुख मीडिया समूहों – ‘दैनिक भास्कर’ और उत्तर प्रदेश के हिंदी समाचार चैनल ‘भारत समाचार’ के विभिन्न शहरों में स्थित परिसरों पर बृहस्पतिवार को छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दैनिक भास्कर के मामले में छापेमारी भोपाल, जयपुर, अहमदाबाद और कुछ अन्य स्थानों पर की गयी है।

Related Articles

Back to top button