ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
विदेश

जर्मनी में बढ़े मामले तो सरकार की बढ़ी चिंता, मर्केल की अपील, सभी जल्‍द लें अपनी वैक्‍सीन की डोज

बर्लिन। कोरोना के खौफ से 19 माह के बाद भी कोई देश बाहर नहीं आ सका है। पूरी दुनिया अब भी न सिर्फ इसकी चपेट में है बल्कि अब भी लगातार इससे बाहर आने का संघर्ष ही कर रही है। दुनियाभर में इसके वायरस के नए वैरिएंट डेल्‍टा, एल्‍फा, बीटा, गामा समेत अन्‍य के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यूरोप, अमेरिका, अफ्रीका, एशिया सभी जगहों पर इन वैरिएंट का असर साफतौर पर देखा जा रहा है। हाल ही में विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने दुनिया को इसके प्रति आगाह करते हुए कहा है कि ये डेल्‍टा वैरिएंट विश्‍व में कुछ माह के अंदर डोमिनेंट हो सकता है। यदि ऐसा हुा तो हालात काफी खराब हो सकते हैं। इसको देखते हुए जर्मनी की चांसलर एजेंला मर्केल ने लोगों को सावधान किया है।

उन्‍होंने कहा कि देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्‍होंने बेहद स्‍पष्‍ट शब्‍दों में कहा है कि ये लगातार चिंताजनक होते जा रहे हैं। इसके चलते मर्केल ने लोगों से अपील की है कि वो जल्‍द से जल्‍द वैक्‍सीन की खुराक लें। उन्‍होंने अपनी अपील में कहा है कि हम दोबारा सामान्‍य की तरफ आना चाहते हैं। ये तभी हो सकता है जब हम पूरी तरह से वैक्‍सीनेट हो जाएं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्‍होंने कहा कि लोगों को चाहिए कि वो अपनी वैक्‍सीन की डोज समय रहते ले लें।

आपको बता दें कि समूचे यूरोप के कई देशों में डेल्‍टा समेत अन्‍य वैरिएंट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रायटर के ही आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के करीब 93 देशों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दुनिया में अब तक कोरोना के 19205000 मामले सामने आ चुके हैं और 4191000 लेागों की मौत अब तक हो चुकी है। जर्मनी में हर रोज करीब 1500 मामले सामने आ रहे हैं। यहां पर अब तक 3749325 मामले हैं ओर 91423 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button