ब्रेकिंग
EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मां... किशनगंज: खकवा नदी के तेज बहाव में तैरकर जनाजा ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों ने डीएम और बिहार सरकार से... शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, डेंगू-मलेरिया निगे... भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी... 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर रिलीज: जानें कहानी, स्टार कास्ट और OTT र... नेपाल में 180 km/h की रफ्तार से आई 'हिमालयी सुनामी': रसुवा-धाडिंग में भारी तबाही, सुरंगों में बचाव क... LIC के दो नए धमाकेदार प्लान: गारंटीड सेविंग्स के साथ मिलेगा प्योर लाइफ कवर, 7 सितंबर से शुरू होगी बि... UPI का नया रिकॉर्ड: अगस्त में ₹29.82 लाख करोड़ का लेनदेन, कुल 2,451 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज; NPCI ने ... श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री और पंचामृत की विधि; जानें मलाई से शुद्ध माखन बनाने का आसान न...
देश

जेट एयरवेज के संस्थापक गोयल पर ED का शिकंजा, छापेमारी के बाद धन शोधन का मामला दर्ज

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन के एक मामले में जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल और कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एजेंसी उनके परिसरों पर तलाशी ले रही है। अधिकारियों ने वीरवार को बताया कि गोयल के खिलाफ हाल ही में मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी को संज्ञान में लिए जाने के बाद धन शोधन निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत एयरलाइंस के पूर्व चेयरमैन के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार ईडी ने बुधवार को मुंबई में गोयल के परिसरों पर छापा मारा और मामला दर्ज करने के बाद उनसे पूछताछ भी की। मुंबई पुलिस की प्राथमिकी मुंबई की एक यात्रा कंपनी के खिलाफ गोयल तथा अन्य द्वारा की गई धोखाधड़ी के आरोपों से जुड़ी है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने गत वर्ष सितंबर में विदेशी मुद्रा प्रबंधन कानून (फेमा) के तहत दर्ज एक मामले में गोयल से पूछताछ की थी।

एजेंसी ने गोयल, उनके परिवार तथा अन्य के खिलाफ पिछले साल अगस्त में फेमा के तहत ऐसे ही छापे मारे थे। ईडी ने आरोप लगाया कि कारोबारी की 19 निजी कंपनियां थी जिनमें से पांच विदेश में पंजीकृत हैं। एजेंसी इन आरोपों की जांच कर रही है कि इन कंपनियों ने ‘‘संदिग्ध” लेनदेन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button