ब्रेकिंग
Ranchi News: अतिक्रमण मुक्त हुई सरकारी जमीन; रांची नगर निगम अब बनाएगा पार्क और वेंडर्स मार्केट Dhanbad News: बेलगड़िया के पास मोहली बस्ती में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव; पेयजल और रोशनी के लिए ... Ludhiana Police Action: पुलिस ने दबोचा शातिर चोर; नशा छुड़ाओ केंद्र से बाहर आते ही फिर शुरू की आपराध... Ludhiana Police Action: पुलिस ने दबोचा शातिर चोर; नशा छुड़ाओ केंद्र से बाहर आते ही फिर शुरू की आपराध... Chandigarh News: सेक्टर-42 गर्ल्स कॉलेज में वेतन न मिलने से कर्मचारी परेशान; 3 महीने से नहीं मिली सै... Ludhiana News: लव मैरिज के बाद बड़ा विवाद; पत्नी और ससुराल पक्ष पर लाखों के गहने चोरी करने का आरोप Chandigarh Infrastructure: रात में स्नैचिंग और लूट पर लगेगी लगाम; शहर के साइकिल ट्रैक्स पर होगी दूधि... Gold Price Jalandhar: जालंधर में सोना-चांदी हुआ सस्ता; जानें क्या है आज का नया रेट और मार्केट अपडेट Ludhiana News: मानवाधिकार कमीशन सख्त; सरकारी रिकॉर्ड में 'नशेड़ी' बताए जाने पर सिविल सर्जन तलब Sultanpur Lodhi News: भीषण गर्मी का असर; सुल्तानपुर लोधी में 3 दिन बंद रहेंगी सुनार की दुकानें
देश

मीडिया के सवालों पर भड़के आजम, कहा- तुम्हीं लोगों ने देश को नरक बना दिया

बरेली: वीरवार को सपा सांसद आजम खान को सीतापुर जेल से बरेली जेल शिफ्ट किया गया। इस दौरान भी आजम खान के कड़े तेवर कम नहीं हुए। सपा सांसद आजम खान ने मीडिया के सवालों पर लोकतंत्र की दुहाई देते हुए कहा कि तुम्हीं लोगों ने देश का नरक कर दिया, यह कहकर वो जेल के अंदर दाखिल हो गए। बता दें कि आजम की पत्नी तजीन फातमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को सीतापुर जेल में रखा गया है।

सामान्य कैदी वाली सुविधाएं दी जा रही हैं-जेल अधीक्षक
बता दें कि आचार संहिता से जुड़े दो मामलों में सरेंडर करने बाले सपा सांसद आजम खान को बरेली की जिला जेल में शिफ्ट कर दिया गया। इससे पहले उन्हें रामपुर की कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया था। कोर्ट में 12 मिनट रुकने के बाद उन्हें सीतापुर जेल की जगह बरेली जिला जेल लाया गया। बरेली जिला जेल के अधीक्षक ने बताया कि उन्हें भी सामान्य कैदी वाली ही सुविधाएं दी जा रही है। गौरतलब है कि बरेली की नई जिला जेल शहर से काफी दूर होने के साथ साथ हाई टेक जेल है।

कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज 
आजम खान की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। रामपुर कोर्ट में आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम ने कोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई थी, लेकिन कोर्ट ने आजम खान की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button