ब्रेकिंग
Kolkata Blast 1993: सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मोहम्मद राशिद खान की रिहाई पर लगाई रोक, जारी किया नोटिस Shala Praveshotsav 2026: गुजरात में शिक्षा का महाकुंभ; सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया 'निपुण गुजरात' कार... Bhawanipur Election Case: ममता बनर्जी की याचिका पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा आदेश; सुरक्षित रखे जाएंग... Jammu News: अमरनाथ यात्रियों के लिए तैयार हुआ आधार शिविर; भगवती नगर यात्री निवास में सुरक्षा और सुवि... Coaching Center Fire Safety: लखनऊ हादसे के बाद दिल्ली के कोचिंग सेंटरों का रियलिटी चेक; दांव पर है ह... Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बिहार मानवाधिकार आयोग सख्त; प्रशासन से तलब की रिपोर्ट, पुलिस ने मान... Maharashtra Anti-Drug Drive: नशा तस्करों पर सीएम फडणवीस का बड़ा एक्शन; 254 करोड़ से ज्यादा का ड्रग्स... Dr. Syama Prasad Mookerjee: भाजपा नेता तरुण चुघ ने की बलिदान से जुड़े रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग Indore News: एंबुलेंस में न्याय मांगने पहुंची 80 वर्षीय बुजुर्ग; गांधी नगर में संपत्ति हड़पने का सनसन... Uttarakhand News: सीएम धामी की उच्चस्तरीय बैठक; चारधाम और हेमकुंट साहिब आने वाले पर्यटकों से की शांत...
देश

Weather Forecast: दिन में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ हो रही भारी बारिश, इन इलाकों में चेतावनी जारी

नई दिल्ली। दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से बारिश हो रही है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सुबह भविष्यवाणी की है कि अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि 5 और 6 मार्च को पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज और ओलावृष्टि के साथ भारी वर्षा की संभावना है।

गुजरात में बेमौसम बारिश हुई

गुजरात ने लोगों तब हैरान थे जब गुरुवार शाम को राज्य के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश शुरू हो गई। अहमदाबाद, गांधीनगर, मेहसाणा, आणंद, पोरबंदर, द्वारका और राज्य के कई अन्य हिस्सों में बारिश हुई।

कश्मीर, हिमाचल, लद्दाख में भारी बारिश के साथ बर्फबारी

मौसम की जानकारी देने वाली एजेंसी skymetweather के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसमी गतिविधियां बढ़ी हैं। जानकारी के मुताबिक, जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में बर्फबारी के साथ बारिश हो रही है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के कई हिस्सों में भी गरज के साथ बारिश देखने को मिल रही है।

स्काईमेट ने पहले ही 6 मार्च से उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में मौसमी गतिविधियों के बढ़ जाने का अनुमान लगाया था। एजेंसी का पूर्वानुमान था कि गुलमर्ग, कुलगाम, पहलगाम, श्रीनगर, कारगिल, लेह समेत उत्तर भारत के दोनों केंद्र शासित क्षेत्रों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में अच्छी बारिश और बर्फबारी होगी। इसी तरह शिमला, लाहौल-स्पीति, बिलासपुर, चंबा, मसूरी, नैनीताल, उत्तरकाशी सहित हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी अच्छी बारिश और बर्फबारी होने की बात कही गई थी।

कब तक रहेगा मौसम खराब

skymetweather के मुताबिक, 7 मार्च की दोपहर तक यह सब मौसमी गतिविधियां जारी रहेंगी। पश्चिमी कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश और हिमपात में कमी आ जाएगी। वहीं, लद्दाख और उत्तराखंड में 8 मार्च की सुबह तक मौसम में हलचल बनी रह सकती है। उत्तर भारत की बात करें तो यहां 8 और 9 मार्च को मौसम थोड़ा ठीक रहेगा। हालांकि, बताया गया कि 10 मार्च से एक नया सिस्टम उतपन्न होगा, क्योंकि अगला सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 10 मार्च से ही पहाड़ों को प्रभावित करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button