ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
देश

सड़क हादसों का शुक्रवार, कर्नाटक में 13 और छत्‍तीसगढ़ में 5 की मौत

तुमकुर। कर्नाटक और छत्‍तीसगढ़ में हुए सड़क हादसों में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। कर्नाटक के तुमकुर में हुए हादसे में 13 लोगों की जान चली गई है। कुछ लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। हादसा लगभग सुबह 3 बजे हुआ, जब दो कार आपस में टकरा गईं। वहीं, छत्‍तीसगढ़ में सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है।

छत्तीसगढ़ के बारसूर में तेज रफ्तार कार पलटी

छत्तीसगढ़ के बारसूर जिले में गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा बारसूर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर पलटने से हुआ। मृतकों में दो की शिनाख्त हो गई है, जबकि तीन अन्य की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, पांच मृतक कार में सवार थे। देर रात जब हादसा हुआ, कार गीदम से बारसूर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान गणेश बाहर नाले के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। उस वक्त कार की रफ्तार काफी ज्यादा रही होगी। इस वजह से कार सड़क से फिसल कर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

तुमकुर में दो कारों की टक्‍कर

कर्नाटक के तुमकुर में दो कारें आपस में टकरा गईं। पुलिस ने बताया कि महिलाओं और बच्चों सहित 13 लोग मारे गए हैं। हादसे में पांच लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह कर्नाटक के तुमकुरू जिले में कुनिगल के पास एक सड़क डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button