ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
देश

अश्विनी वैष्णव से दुर्व्‍यवहार पर सरकार लाएगी विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव, टीएमसी सांसद शांतनू सेन को किया जा सकता है निलंबित

नई दिल्‍ली।राज्यसभा में ‘पेगासस प्रोजेक्ट’ रिपोर्ट पर बयान पढ़ने के दौरान आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ दुर्व्यवहार करने वाले टीएमसी सांसदों के खिलाफ केंद्र सरकार विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएगी। केंद्र सरकार राज्यसभा  अध्‍यक्ष से टीएमसी सांसद शांतनु सेन को आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए निलंबित करने का अनुरोध करेगी। टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने गुरुवार को आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के बयान की कॉपी छीन ली, जब वह राज्यसभा में अपना भाषण दे रहे थे और उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए।

इससे पहले राज्यसभा में टीएमसी के सांसद शांतनु सेन द्वारा आईटी मंत्री के साथ दुर्व्यवहार पर संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी, राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल, आईटी मंत्री अश्विन वैष्णव, मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और वी मुरलीधरन की बैठक हुई। जिसमें यह अहम फैसला लिया गया।

राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार को हंगामे की भेंट चढ़ गई। हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। जैसे ही इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ‘पेगासस प्रोजेक्ट’ मीडिया रिपोर्ट पर बोलने के लिए उठे, विपक्षी सांसदों द्वारा सदन में हंगामे के बीच राज्यसभा को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। आईटी मंत्री के साथ दुर्व्यवहार पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और टीएमसी सांसद शांतनु सेन के बीच गरमागरम शब्दों का आदान-प्रदान हुआ।

Related Articles

Back to top button