ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

TMC सांसद पर लटकी निलंबन की तलवार, आज भी संसद में हैं हंगामें के आसार, जानें- ताजा अपडेट

नई दिल्‍ली। संसद का मानसून सत्र लगातार हंगामें की भेंट चढ़ रहा है। गुरुवार को संसद के उच्‍च सदन राज्‍य सभा में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍णव के हाथों से कागज छीनने और उसे फाड़कर हवा में उछालने वाले टीएमसी के सांसद शांतनु सेन के व्‍यवहार पर आज हंगामे के आसार हैं। केंद्र सरकार की तरफ से आज इस संबंध में एक प्रस्‍ताव राज्‍यसभा में पेश किए जाने के आसार हैं। संभावना ये भी है कि सेन को उनके द्वारा किए गए अशोभनीय कृत्‍य के लिए सदन से एक सप्‍ताह के लिए निलं‍बित भी किया जा सकता है। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने टीएमसी के सदन में हंगामे पर कहा कि ये उनकी पुरानी परंपरा है। उन्‍होंने इसको अशोभनीय बताया है।

ताजा अपडेट :-

– राहुल गांधी ने कहा है कि पेगासस को एक हथियार के तौर पर इस्‍तेमाल किया जा रहा है। पीएम मोदी और गृह मंत्री इसको राज्‍यों और संस्‍थानों के खिलाफ इस्‍तेमाल कर रहे हैं, जिसका इस्‍तेमाल आमतौर पर आतंकियों के लिए किया जाता है।

– कांग्रेस के सांसद शशी थरूर ने कहा कि पार्टी के पास दो एजेंडा हैं। सिटीजन डाटा प्राइवेसी और सिक्‍योरिटी एंड साइबर सिक्‍योरिटी। पेगासस मामले को पार्टी इनके तहत ही उठाएगी। स्‍टेंडिंग कमेटी को सवाल पूछने का पूरा अधिकार है। उन्‍होंने सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से इस मामले की जांच कराने की मांग की है।

– कांग्रेस के सांसद मणिकम टैगोर ने पेगासस जासूसी मामले में लोकसभा में स्‍थगन प्रस्‍ताव के लिए नोटिस दिया है।

– राज्‍य सभा में कांग्रेस के सांसद दिपेंदर सिंह हुड्डा सदन में किसानों के मुद्दे पर बिजनेस संस्‍पेंशन का नोटिस दिया है।

– सीपीआई (एम) इलामरम करीब ने नियम 267 के तहत राज्‍य सभा में नोटिस पेगासस जासूसी मामले में बहस करने के लिए बिजनेस सस्‍पेंशन का नोटिस दिया है।

बता दें कि संसद पेगासस फोन जासूसी विवाद पर जमकर हंगामा चल रहा है। इसके अलावा कृषि सुधार कानून पर भी संसद में केंद्र और विपक्ष में जमकर घमासान चल रहा है। गुरुवार को राज्‍यसभा की कार्यवाही के दौरान जहां कांग्रेस ने कृषि कानूनों को निरस्‍त करने की मांग की। इस दौरान वो वेल में आकर हंगामा करने लगे थे। वहीं टीएमसी पेगासस मामले में सरकार के खिलाफ नारेबाजी में जुटे थे। जब केंद्रीय मंत्री ने इस संबंध में बयान देने की कोशिश की तो उसी वक्‍त टीएमसी सांसद ने उनके हाथों से पेपर छीन लिए और उन्‍हें हवा में उछाल दिया।

इसके बाद भाजपा और टीएमसी सांसदों के बीच जबरदस्‍त टकराव देखने को मिला था। विपक्षी सांसदों की पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से भी इस दौरान झड़प हुई। केंद्र ने टीएमसी सांसद के व्‍यवहार को संसदीय मर्यादा के खिलाफ बताया है। यही वजह है कि माना जा रहा है कि सरकार सेन के निंलबन के लिए प्रस्‍ताव ला सकती है।

Related Articles

Back to top button