ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
देश

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बारिश ने बरपाया कहर, भूस्खलन और बाढ़ से 36 लोगों की मौत

रायगढ़। महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर जारी है। वीरवार को हुई बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। जिला कलेक्‍टर निधि चौधरी के अनुसार रायगढ़ जिले में भूस्खलन और बाढ़ से 36 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से 32 लोग तलाई से और सखार सुतार वाड़ी से 4 लोगों की मौत की खबर है जबकि 30 लोग अभी भी फंसे हुए हैं।

 jagran

गौरतलब है कि मुंबई में बीते शनिवार हुई तेज बारिश के कारण कई स्‍थानों पर मकान गिर गए थे जिससे 30 लोगों की जान चली गई थी। शनिवार रात को शुरू हुई तेज बारिश से अगले दिन सुबह 4 बजे तक जारी रही। भारी बारिश के कारण मुंबई में 11 स्थानों पर भूस्खलन या मकान ढहने की घटनाएं हुईं। चेंबूर के न्यू भारत नगर में भूस्खलन के बाद एक दीवार ढहने से अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। विक्रोली में एक दोमंजिला घर गिरने से नौ लोगों की जान गई एवं भांडुप में एक दीवार गिरने से एक युवक के मारे जाने की खबर है।

कोंकण क्षेत्र व पश्चिम महाराष्ट्र में बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक हुई भारी बारिश ने भयंकर तबाही मचायी है पूरा कोंकण जलमग्‍न हो चुका है। कोंकण का चिपलूण शहर पानी में डूब गया है। इस इलाके में 5000 से अधिक लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के अलावा कोस्ट गार्ड की भी मदद ली जा रही है। नौसेना को भी मदद के लिए तैयार रहने को कहा गया है। वीरवार को समुद्र तट से लगे कोकण क्षेत्र, पश्चिम महाराष्ट्र का कोल्हापुर, पुणे, मुंबई के निकट कल्याण, पालघर व नासिक आदि क्षेत्रों में भयंकर बारिश हुई।

कोकण के चिपलूण में वाशिष्ठ नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। कई इलाकों में घरों की पहली मंजिल तक डूब गई है। बाढ़ की भयावहता का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि चिपलूण के बस अड्डे पर खड़ी राज्य परिवहन की बसें पूरी तरह से पानी में डूबी हुई थी उनकी सिर्फ छत ही नजर आ रही थी। कई कारें व हल्के वाहन वाशिष्ठ नदी के बहाव की दिशा में बहती दिखाई दे रही थी।

Related Articles

Back to top button