ब्रेकिंग
EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मां... किशनगंज: खकवा नदी के तेज बहाव में तैरकर जनाजा ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों ने डीएम और बिहार सरकार से... शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, डेंगू-मलेरिया निगे... भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी... 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर रिलीज: जानें कहानी, स्टार कास्ट और OTT र... नेपाल में 180 km/h की रफ्तार से आई 'हिमालयी सुनामी': रसुवा-धाडिंग में भारी तबाही, सुरंगों में बचाव क... LIC के दो नए धमाकेदार प्लान: गारंटीड सेविंग्स के साथ मिलेगा प्योर लाइफ कवर, 7 सितंबर से शुरू होगी बि... UPI का नया रिकॉर्ड: अगस्त में ₹29.82 लाख करोड़ का लेनदेन, कुल 2,451 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज; NPCI ने ... श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री और पंचामृत की विधि; जानें मलाई से शुद्ध माखन बनाने का आसान न...
मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ़्तारी के बाद चर्चा में यह 5 मॉडल-एक्ट्रेस, जानें- किसने क्या कहा!

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की अश्लील वीडियो बनाने और ऐप्स के ज़रिए उनका कारोबार करने के केस में गिरफ़्तारी के बाद कई ऐसी मॉडल-एक्ट्रेस चर्चा में हैं, जिनका नाम किसी ना किसी रूप में राज कुंद्रा केस की वजह से ख़बरों में आया है। इनमें कोई समर्थन है तो कोई राज के साथ अपनी आपबीती बता रही है।

पूनम पांडेय- अपनी बोल्डनेस के लिए मशहूर पूनम पांडेय ने राज कुंद्रा पर कई आरोप लगाये हैं। पूनम पांडेय ने पहले खुलासा किया था कि उनकी ऐप की देखरेख राज कुंद्रा की कम्पनी करती है। पूनम का आरोप है कि उनसे धमकाकर एक कॉन्ट्रेक्ट साइन करवाया गया था, जिसके मुताबिक उन्हें शूट करना है, पोज़ करना है और उनकी मर्ज़ी के अनुसार एक निश्चित तरीक़े से दिखना है। नहीं तो वो उनकी निजी चीज़ें लीक कर देंगे।

पूनम ने यह आरोप भी लगाया कि राज कुंद्रा और उनके सहयोगियों ने पूनम का नम्बर इस मैसेज के साथ लीक कर दिया था- Call Me, I Will Strip For You.. पूनम का एक आरोप यह भी है कि उनकी तस्वीरें और वीडियोज़ कॉन्ट्रेक्ट ख़त्म होने के बाद भी ऐप पर पोस्ट किये गये थे।

गहना वशिष्ठ- गंदी बात फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ इस केस की शुरुआत से ही राज कुंद्रा को सपोर्ट कर रही हैं। गहना को ज़ोर इस बात पर है कि राज जिस तरह के वीडियो बनाते थे वो इरोटिका की श्रेणी में आते हैं। उन्हें कामोत्तेजक नहीं कहा जा सकता। गहना इस केस में 5 महीने जेल में बिता चुकी हैं। गहना ने अपने एक वीडियो में बताया है कि उन पर जिस्मफ़रोशी के रैकेट में शामिल होने और सामूहिक दुष्कर्म का हिस्सा होने के आरोप हैं। गहना को मढ आइलैंड के एक बंगले में हुई एक रेड के बाद गिरफ़्तार किया गया था।

शर्लिन चोपड़ा- राज कुंद्रा केस को लेकर शर्लिन चोपड़ा ने गुरुवार को एक वीडियो जारी करके दावा किया था कि महाराष्ट्र सरकार की साइबर सेल में सबसे पहले उन्होंने अपना बयान दर्ज़ करवाया था। शर्लिन ने उन लोगों को भी आड़े हाथों लिया, जो शिल्पा शेट्टी के प्रति सहानुभूति ज़ाहिर कर रहे हैं। शर्लिन ने अपना वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें वो कहती हैं- ”महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल टीम को जिस व्यक्ति ने सबसे पहले अपना बयान दिया, वो कोई और नहीं बल्कि मैं हूं। महाराष्ट्र सरकार की साइबर सेल टीम को जिस व्यक्ति ने सबसे पहले आर्म्सप्राइम के बारे में जानकारी दी, वो कोई और नहीं, बल्कि मैं हूं।

सागरिका शोना सुमन- सागरिका का नाम राज कुंद्रा केस में तब सुर्ख़ियों में आया था, जब उन्होंने राज कुंद्रा पर न्यूड ऑडिशन मांगने का आरोप लगाया। एक वीडियो में सागरिका ने कहा कि एक वेब सीरीज के लिए उन्हें वीडियो कॉल के जरिए लॉकडाउन के दौरान ऑडिशन देने के लिए कहा गया था। तीन लोगों ने उनसे न्यूड ऑडिशन की मांग की थी, उनमें से एक राज कुंद्रा भी थे, हालांकि उनका चेहरा नज़र नहीं आ रहा था, क्योंकि मास्क पहना हुआ था। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सागरिका अब इस मामले को आगे ले जाने के मूड में हैं और वकीलों से राय ले रही हैं।

पुनीत कौर- राज कुंद्रा की गिरफ़्तारी के बाद यू-ट्यूबर पुनीत कौर का नाम तब चर्चा में आया, जब उन्होंने खुलासा किया है कि राज कुंद्रा ने मोबाइल ऐप हॉटशॉट्स में काम करने के लिए उनसे संपर्क किया था। यह बात पुनीत कौर ने सोशल मीडिया के जरिए कही। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद पुनीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट की स्टोरी पर पोस्ट साझा किया था।

Related Articles

Back to top button