ब्रेकिंग
1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ... संसद में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान, राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
देश

डिप्टी CM का तंज- ​सांप्रदायिक होने के डर से नहीं जाते थे अयोध्या, आज कर रहे रामलला के दर्शन

गोरखपुरः यूपी के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने बसपा के प्रबुद्ध सम्मेलन और सतीश चंद्र मिश्रा के अयोध्या दौरे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज कुछ लोग जाति और धर्म के आधार पर बात कर रहे हैं। यूपी में पहले किसी भी दल के बड़े नेता हनुमान जी और श्रीरामलला के दर्शन नहीं करते थे, क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं उनका वोट बैंक ही न खिसक जाए। कहीं उन्हे कोई सम्प्रदायिक न कह दे। आज पीएम मोदी और सीएम योगी ने बताया कि अपनी संस्कृति और सभ्यता से कैसे जुड़ा जाता है। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान में रहना है तो भारतीय संस्कृति को स्वीकारना होगा। हिन्दुस्तान में रहना है तो भारतीयता स्वीकार करनी होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता जब नारा लगाते थे कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे, तब विपक्ष हम पर कटाक्ष करता था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे, पर तारीख नहीं बताएंगे। पर पीएम मोदी जी और सीएम योगी ने तारीख भी बता दी, साथ ही अयोध्या में विराट मंदिर निर्माण का मार्ग भी बना दिया। बता दें कि डिप्टी सीएम ने गोरखपुर में सैनिक स्कूल के शिलान्यास के कार्यक्रम दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए उक्त बातें कहीं।

Related Articles

Back to top button