ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
देश

फेसबुक के जरिए प्रेम जाल में फंसाया, विदेश घुमाने का सपना दिखाकर ठगे 25 लाख

रायपुर: साइबर पुलिस द्वारा लगातार ऑनलाइन ठगी को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद प्रदेश में साइबर ठगी के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला विदेशी युवक के जाल में फंसकर ठगी का शिकार होने का सामने आया है। फेसबुक पर विदेशी युवक ने महिला को मंहगा गिफ्ट भेजने और विदेश घुमाने के नाम पर 25 लाख रुपये अलग-अलग माध्यम से ठग लिए।

खमतराई थाना पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, युवक ने खुद को इंलैंड का रहने वाला बताया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खमतराई थाना क्षेत्र निवासी महिला की दोस्ती डेढ़ माह पहले इंग्लैंड के युवक से हुई थी। इसके बाद आरोपित ने मंहगे गिफ्ट देने की बात कही। इसके बाद अलग-अलग खाते में 25 लाख रुपये डलवा लिए। पुलिस ने साइबर की मदद से उन खाता नंबरों की पड़ताल शुरू कर दी है।

इस तरह बनाया जाता था लोगों को शिकार

साइबर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाते हैं। आईडी के माध्यम से ये लोगों से दोस्ती करते हैं। कुछ दिनों के बाद अपने प्रेम जाल में फंसाते हैं और किसी भी तरह मंहगा गिफ्ट भिजवाने की बात करते हैं। कुछ दिन बाद कहा जाता कि एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारी ने उनका गिफ्ट पकड़ लिया है। गिफ्ट उन्हीं के शहर में पकड़ाया है, इसलिये वो उस गिफ्ट को किसी तरह छुड़ा लें।

इसके बाद ठग खुद कस्टम अधिकारी बनकर फरियादी को गिफ्ट छुड़ाने की बात कहते हैं। इसके बाद बैंक खातों में पैसे जमा करने के लिए अकाउंट नंबर भेजते हैं। तय राशि समय पर जमा न करने पर पुलिस केस करने की भी धमकी देते हैं। खातों में पैसे आते ही आरोपित अपने फर्जी बैंक अकाउंट और फेसबुक की फेक आईडी बंद कर देते हैं।

Related Articles

Back to top button