ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

कल से सावन, शिवालयों में जलाभिषेक करने गर्भगृह तक नहीं जा सकेंगे श्रद्धालु

रायपुर: इस बार 25 जुलाई यानी रविवार को सावन माह शुरू हो रहा है और 22 अगस्त रविवार को ही सावन माह का समापन होगा। इस बार भी लगातार दूसरे साल कोरोना महामारी के चलते शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए भक्तगण गर्भगृह तक नहीं जा सकेंगे। कोरोना नियमों का पालन करते हुए शारीरिक दूरी रखकर दर्शन करेंगे। मुख्य द्वार से लेकर गर्भगृह में शिवलिंग तक पाइप के जरिए जल अर्पित करने की व्यवस्था की जा रही है।

चारों सोमवार को श्रृंगार

महादेवघाट के ऐतिहासिक हटकेश्वरनाथ मंदिर, बूढ़ातालाब के बूढ़ेश्वर मंदिर और मठपारा के नील कंठेश्वर मंदिर समेत अनेक शिव मंदिरों में साफ-सफाई, रंगरोगन करके दर्शन, पूजन की विशेष व्यवस्था की जा रही है। प्रत्येक सोमवार को शिवलिंग का अलग-अलग रूपों में आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा।

महादेवघाट मंदिर के पं.सुरेश गिरी गोस्वामी ने बताया कि हर साल मुख्य द्वार के समक्ष लंबी लाइन लगती है। मंदिर में भीड़ ज्यादा न हो, इसलिए मंदिर के पीछे से प्रवेश दिया जाएगा। पीछे काफी खुली जगह है। भक्तगण दूर-दूर खड़े होकर मंदिर में प्रवेश करेंगे। द्वार पर ही सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग करके प्रवेश दिया जाएगा।

कांवर यात्रा नहीं

हर साल हजारों की संख्या में कांवरिये जलाभिषेक करने उमड़ते हैं। इस साल कांवर यात्रा को अनुमति नहीं मिली है, इसलिए परिसर में कांवरियों के लिए व्यवस्था नहीं की जा रही है।

थैली में पूजन सामग्री नहीं

बेलपत्र, फूल, नारियल, धतूरा एवं अन्य पूजन सामग्री को थैलियों में रखकर लाने पर प्रतिबंध है। यदि कोई श्रद्धालु थैली में पूजन सामग्री लेकर आएगा तो उसे द्वार पर ही जमा कर लिया जाएगा। भीतर ले जाने नहीं दिया जाएगा।

चार सोमवार

रविवार से शुरू होकर रविवार को खत्म हो रहे सावन में इस बार चार सावन सोमवार पड़ेंगे। इस बीच दो बार श्रवण नक्षत्र पड़ेगा।

पहला सोमवार – 26 जुलाई – धनिष्ठा नक्षत्र में शक्कर, दूध से करें अभिषेक

दूसरा सोमवार – 2 अगस्त – कृतिका नक्षत्र में अनार के रस से अभिषेक

तीसरा सोमवार – 9 अगस्त – आश्लेषा नक्षत्र में दूध से अभिषेक कर चंदन का लेप करें

चौथा सोमवार – 16 अगस्त – अनुराधा नक्षत्र में पीपल के पत्ते से दूध, शहद का अभिषेक करें

Related Articles

Back to top button