ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
टेक्नोलॉजी

Google के इस ऐप ने पॉप्युलैरिटी के तोड़े सारे रिकॉर्ड, दुनिया की कुल आबादी से ज्यादा हुये डाउनलोड

नई दिल्ली। Google से हम कोई परिचित होगा। साथ ही Google ओन्ड स्ट्रीमिंग ऐप Youtube के बारे में सभी जानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में जितनी कुल आबादी है, उससे कहीं ज्यादा बार Youtube को डाउनलोड किया गया है। यह आंकड़ा Google Play Store से डाउनलोड किये गये Youtube का आंकड़ा है। अगर इस आंकड़े में iOS और अन्य प्लेटफॉर्म के आंकड़ों को शामिल कर लें, तो Youtube डाउनलोडिंग का आंकड़ा कहीं ज्यादा हो जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक Google के स्ट्रीमिंग ऐप Youtube को Google Play store से करीब 10 बिलियन यानी 1000 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है, जो कि दुनिया की कुल आबादी से करीब 217 करोड़ ज्यादा है। बता दें कि मौजूदा वक्त में दुनिया की कुल आबादी करीब 7.88 बिलियन (788 करोड़) है।

टॉप-5 डाउनलोडिंग ऐप

दुनिया के टॉप-5 डाउनलोडिंग ऐप की बात करें, तो इसमें सबसे पहले नंबर पर Youtube का नाम सामने आता है। इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook दूसरे पायदान पर रहा। Facebook को Play Store पर करीब 7 बिलियन यानी 700 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है। जबकि Facebook ओन्ड WhatsApp कुल 6 बिलियन यानी 600 करोड़ डाउनलोडिंग के साथ तीसरे पायदान पर रहा। Facebook के अन्य प्रोडक्ट Facebook Messenger को 5 बिलियन यानी 500 करोड़ डाउनलोड्स मिले हैं। इसी के साथ पांचवे पायदान पर Facebook ओन्ड Instagram की कुल डाउनलोडिंग बिलियन करीब 300 करोड़ रही।

लॉकडाउन में बढ़ा Youtube का इस्तेमाल 

9to5Google की रिपोर्ट की मानें, तो भारत समेत दुनियाभर में इंटरनेट स्पीड बढ़ने और डेटा की कीमत घटने के चलते YouTube के इस्तेमाल में तेज इजाफा दर्ज किया गया है। यही वजह है कि YouTube के डाउनलोड में पिछले एक दशक में भारी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। लॉकडाउन के दौरान Youtueb Vlog बनाने की संख्या में इजाफा दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button