ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
देश

छत्तीसगढ़ : सुकमा जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड, एक नक्सली की मौत

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड हुई है। एसपी सुनील शर्मा ने कहा, सुकमा जिले के मिनपा और पद्दीगुड़ा के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।

Chhattisgarh: Encounter breaks out between security forces and Naxals in the jungles of Minpa & Paddiguda in Sukma district, says SP Sunil Sharma

रविवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई इस मुठभेड में एक नक्सली की मौत हो गई है।

इससे एक दिन पहले शनिवार को दंतेवाड़ा जिले में चल रहे लोन वर्राटू (घर वापसी) अभियान के तहत चार नक्सलियों ने एसपी अभिषेक पल्लव के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। इन पर विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। एसपी डा अभिषेक पल्लव ने बताया कि नक्सलियों की खोखली विचारधारा से तंग आकर और शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। उन्होंने बताया कि दरभा डिवीजन के मलांगीर एरिया कमेटी में सक्रिय रहे नक्सली मोटू मरकाम, ललिता तामो, बामन राम कुंजाम तथा भीमा मरकाम सभी जनमिलिशिया सदस्य निवासी मड़कामीरास ने किरंदुल में आत्मसमर्पण किया। इन नक्सलियों का चोलनार में आइइडी ब्लास्ट कर वाहन उड़ाने समेत कई घटनाओं में हाथ रहा है। सभी नक्सलियों को शासन के पुनर्वास नीति के तहत लाभान्वित किया जाएगा। उन्हें प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई और इसके साथ ही कोविड वैक्सीनेशन भी करवाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button