ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
खेल

ऑस्ट्रेलियाई टीम को T20 वर्ल्ड कप से पहले लगा बड़ा झटका, कप्तान हुए दो सीरीजों से बाहर

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए रविवार यानी 25 जुलाई का दिन बेहद खराब साबित हुआ है, क्योंकि कंगारू टीम को पहले तो वनडे मैच में वेस्टइंडीज के हाथों हार का सामना करना पड़ा और टीम सीरीज जीतने से चूक गई। वहीं, दूसरी खराब खबर ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ी ये है कि सीमित ओवरों की टीम के नियमित कप्तान आरोन फिंच लंबे समय के लिए टीम से बाहर हो गए हैं।

कप्तान आरोन फिंच को घुटने की चोट के कारण वेस्टइंडीज के साथ जारी वनडे सीरीज और फिर बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज से बाहर होना पड़ा है। टी20 वर्ल्ड कप को देखें तो ये आरोन फिंच और ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि कंगारू टीम संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी कर रही थी और टीम के कप्तान का चोटिल होना बड़ा झटका है।

दरअसल, आरोन फिंच को वेस्टइंडीज के दौरे पर टी20 सीरीज के दौरान घुटने में चोट लगी थी, जिससे वे अब तक उबर नहीं पाए हैं। यही कारण है कि वनडे सीरीज के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। हालांकि, पहले वनडे मैच के लिए ही उनको टीम का कप्तान बनाया गया था, लेकिन आरोन फिंच दूसरे मैच तक ठीक नहीं हो पाए तो उनको आगे भी कप्तानी करने का मौका मिला है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को चार मैचों की वनडे सीरीज खेलनी थी, लेकिन इसे अब तीन मैचों की कर दिया गया है, क्योंकि एक मैच कोरोना के कारण कैंसिल करना पड़ा था। अब सीरीज का आखिरी मैच 26 जुलाई को खेला जाएगा। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को 3 अगस्त से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसमें टीम का कप्तान कौन होगा, ये देखने वाली बात होगी। टीम के साथ कई दिग्गज खिलाड़ी ट्रेवल नहीं कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button