ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
व्यापार

टॉप-10 डिजिटल मुद्राओं में गिरावट

अगर आप भी क्रिप्टोकरेंसी या डिजिटल करेंसी में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो आज आपके पास बेहतरीन मौका है। जी हां, सोमवार को टॉप-10 समेत ज्यादातर क्रिप्टोकरेंसियों के दाम में गिरावट देखने को मिल रही हैं। इसमें दुनिया की सबसे लोकप्रिय बिटक्वाइन और इथेरियम से लेकर शीबा इनु और लाइटक्वाइन तक सभी की कीमत घटी है।

दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी मानी जाने वाले बिटक्वाइन के दाम में आज गिरावट आई है और इसका दाम 0.80 फीसदी या 27,459 रुपये कम होकर 33,88,079 रुपये पर आ गया है। इस कीमत पर इसका बाजार पूंजीकरण भी टूटकर 61.5 खरब रुपये पर आ गया है। इसके साथ ही बिटक्वाइन के बाद दुनिया की दूसरी सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम के दाम में भी गिरावट देखने को मिली है और इसकी कीमत 1.94 फीसदी या 5,035 रुपये की कमी के साथ 2,55,116 रुपये पर आ गई है। इस डिजिटल करेंसी का बाजार पूंजीकरण भी गिरकर 29.6 खरब रुपये रह गया है।

Related Articles

Back to top button