ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
मनोरंजन

Salman Khan ने हाथ जोड़कर अथिया शेट्टी से मांगी माफी, पापा सुनील शेट्टी ने ऐसे किया रिएक्ट

नई दिल्ली। सुपरस्टार सलमान खान इनदिनों अपने भाई अरबाज खान के चैट शो, पिंच सीजन 2 की वजह से सुर्खियों में हैं। इस शो में सलमान ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। उन्होंने अपनी फिल्मों, पर्सनल रियूमर्स और अन्य सेलेब्स को लेकर भी बातें की। इसी शो में सलमान ने हाथ जोड़कर सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी से माफी मांगी।

हुआ ये कि अरबाज ने अपने शो में सलमान से पूछा कि आपके इंस्टाग्राम पर 42.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं, वहीं इंस्टाग्राम पर वह केवल 27 लोगों को फॉलो करते हैं। फिर उन्होंने उन्हें तीन विकल्प दिए – कैटरीना कैफ, संगीता बिजलानी और अथिया शेट्टी – और सलमान को यह अनुमान लगाना था कि वह तीनों में से किसे इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं कर रहे हैं।

सलमान ने पहले तो संगीता का अनुमान लगाया लेकिन अरबाज ने उन्हें बता दिया कि यह अभिनेत्री अथिया शेट्टी थीं। इसके बाद सलमान ने हाथ जोड़कर अथिया से माफी मांगी और कहा कि अब से उनको भी फॉलो करेंगे।

शो में हुए इस घटना पर अथिया ने तो कोई रिएक्शन नहीं दिया बल्कि पापा सुनील शेट्टी ने ईटाइम्स से बातचीत में कहा कि सलमान एक परिवार की तरह हैं। वह जो भी करते हैं, वह अपने दिल से करते हैं। जब उन्होंने स्क्रीन पर अथिया से माफी मांगी तो यह बहुत ही क्यूटेस्ट चीज थी। उनका एक बहुत ही प्यारा सा रिश्ता है।

सुनील शेट्टी ने सलमान खान के साथ अपने रिश्ते को काफी मजबूत बताया और इस लम्हें को शानदार कहा। आपको बता दें कि सलमान खान पहली बार अपने भाई अरबाज के शो पिंच 2 का हिस्सा बने हैं।

वहीं शो में सलमान को एक कमेंट भी दिखाया गया था जिसमें उन्हें ‘दिखावा वाला एक्टिंग (शोबोटिंग)’ का एक्सपर्ट बताया गया था। उन्होंने जवाब दिया, “ठीक है, आप भी कर लो। दिखवे वाले एक्टिंग में भी ना एक बड़ा देखा और बहुत बड़ा गुरदा चाहिए होता है (ठीक है, तो आप भी कर लीजिए। दिखावा करने के लिए भी आपको बड़े दिल और हिम्मत की जरूरत है)।

Related Articles

Back to top button