ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
मनोरंजन

अश्लील फिल्मों के मामले में राज कुंद्रा की कंपनी के 4 कर्मचारी बने गवाह, शिल्पा शेट्टी के पति की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

नई दिल्ली। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर लगे अश्लील फिल्मों के आरोप को लेकर मुंबई क्राइम ब्रांच हर दिन नए खुलासे कर रहा है। उन्हें हाल ही में गिरफ्तार किया गया है। राज कुंद्रा को 27 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। ऐसे में मुंबई क्राइम ब्रांच इस केस से जुड़े हर पहलू पर जांच कर रहा है। अब राज कुंद्रा को लेकर उनके ऑफिस में काम करने वाले चार कर्मचारियों ने उनके खिलाफ गवाह बनने का फैसला किया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार मुंबई पुलिस के करीबी सूत्रों ने बताया है कि बिजनेसमैन राज कुंद्रा के चार कर्मचारी अश्लील फिल्मों के रैकेट मामले में गवाह बन गए हैं। उनमें से एक आरोपी भी है। जाहिर है आने वाले समय में शिल्पा शेट्टी के पति की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं इससे पहले मुंबई क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया था कि राज कुंद्रा के ऑफिस से एक खुफिया अलमारी मिली है।

jagran

मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक राज कुंद्रा के ऑफिस वियान और जेएल स्ट्रीम में एक खुफिया अलमारी मिली है। उनका यह ऑफिस मुंबई के अंधेरी में स्थित है। हाल ही में मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा के ऑफिस पर जाकर जांच की। इस दौरान पुलिस को यह खुफिया अलमारी मिली है। इस अलमारी में राज कुंद्रा से जुड़े कई खुलासे होनी की संभावना है। वहीं अश्लील फिल्मों के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच राज कुंद्रा पर अपना शिकंजा कसता जा रहा है।

मुंबई क्राइम ब्रांच को इस मामले में अन्य लोगों के शामिल होने की खबर है। ऐसे में क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने वेब सीरीज ‘गंदी बात’ में काम कर चुकीं अभिनेत्री गहना वशिष्ठ सहित सहित 3 लोगों को समन भेजा है। इन सभी से क्राइम ब्रांच राज कुंद्रा के अश्लील फिल्मों के मामले को लेकर पूछताछ करेगा। मुंबई पुलिस का कहना है कि क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने एडल्ट फिल्म रैकेट की जांच के सिलसिले में आज (रविवार) अभिनेत्री गहना वशिष्ठ सहित तीन लोगों को पूछताछ के लिए तलब किया है।

पता हो कि गहना वशिष्ठ को 6 फरवरी को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने इसी अश्लील वीडियो के मामले में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद अभिनेत्री 5 महीने तक जेल में रहीं। अब वह जमानत पर बाहर हैं। आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के घर पर शुक्रवार को मुंबई पुलिस ने छापा मारकर छानबीन की थी ताकि वह राज कुंद्रा के खिलाफ चल रही है एडल्ट फिल्म मामले में और सबूत जुटा सके। राज कुंद्रा को 20 जुलाई को गिरफ्तार किया गया है और न्यायालय ने उन्हें 27 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button