ब्रेकिंग
Peddapalli Crime News: इंजीनियरिंग छात्रा की हत्या का खुलासा, कार में ले जाकर रची गई थी मौत की खौफना... Bihar Legislative Council Election JDU News: पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार पर पार्टी ने जताया भरोसा,... AVVNL Compassionate Job Maintenance Case: अनुकंपा नौकरी मिलने के बाद सास की सुध न लेने पर कोर्ट का क... Jaunpur Sureri Thana News: एसएचओ सस्पेंड, कई पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज, थाने के अंदर कैदियों से व... Noida Protest NSA Case Update: सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई अंतरिम रोक, जानिए... BJP State Incharges List 2026: बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी, 21 महिला नेताओं क... Snake Bite Incident in Hathras: घर में काम करते समय किशोरी को फिर काटा सांप, वन विभाग से मदद की गुहा... UP Politics News 2027: जो राम का नहीं हुआ वो कृष्ण का नहीं हो सकता—मथुरा को लेकर अखिलेश यादव पर बरसे... Jamaica Reparations UK King Charles: जमैका ने ब्रिटेन के सामने रखी गुलामी के मुआवजे की मांग, जानिए क... Tarang Shakti and Submarine Deal: भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, तरंग शक्ति एक्सरसाइज ...
देश

महाराष्ट्र: भूस्खलन की घटनाओं के बाद अब तक 73 शव बरामद, NDRF ने तेज किया अभियान

महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण हुईं भूस्खलन की घटनाओं के बाद 73 शव बरामद किए गए हैं और 47 लोग लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने रविवार को यह जानकारी दी।बल के महानिदेशक एस एन प्रधान ने राज्य के रायगढ़, रत्नागिरी और सातारा जिलों में चलाए जा रहे अपने अभियान पर ताजा आंकड़ों की जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी।

आंकड़ों के अनुसार, एनडीआरएफ ने इन इलाकों से कुल 73 शव बरामद किए हैं जिनमें से सबसे अधिक 44 शव रायगढ़ की महाड तहसील के सबसे अधिक प्रभावित तलीये गांव से बरामद किए गए हैं। दोपहर 12 बजकर 19 मिनट पर किए गए ट्वीट के अनुसार, इन तीन जिलों में 47 लोग लापता हैं। ट्वीट में कहा गया कि एनडीआरएफ रायगढ़ में भूस्खलन से प्रभावित तलीये, रत्नागिरी में पोरासे और सातारा जिले में मीरगांव, अंबेघर और ढोकावाले में बचाव एवं राहत कार्यों में लगा हुआ है।

राज्य सरकार के शनिवार तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र के पुणे और कोंकण क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश और कुछ इलाकों में हुईं भूस्खलन की घटनाओं में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शनिवार को 112 हो गयी। इनमें से 52 लोगों की मौत अकेले तटीय रायगढ़ जिले में हुई। राज्य में 1,35,313 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है जिनमें से सांगली जिले के 78,111 और कोल्हापुर जिले के 40,882 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

Related Articles

Back to top button