ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
देश

अयोध्या मेडिकल कॉलेज शैक्षणिक परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे योगी आदित्‍नाथ, एमबीबीएस छात्रों से करेंगे मुलाकात

अयोध्या। सीएम योगी अयोध्‍या पहुंच गए हैं। अयोध्‍या एयरपोर्ट से वे सीधे मेडिकल कॉलेज के शैक्षणिक परिसर में निरीक्षण करने पहुंचे। यहां वे एमबीबीएस कर रहे छात्रों से भी मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही निर्माणाधीन परिसर का भी निरीक्षण करेंगे।

मुख्यमंत्री यहां पर आज मेडिकल कॉलेज के साथ ही साथ जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही उनका यहां के मसौधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी दौरा है। इसको मुख्यमंत्री ने गोद भी लिया है। मसौधा सीएचसी का भी निरीक्षण कर वह व्यवस्थाओं का जायजा ले सकते हैं। अयोध्या में इसके साथ ही वह रामलला व बजरंगबली का भी दर्शन पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री का आज अयोध्या में पार्टी कार्यकर्ताओं से भी भेंट करने का कार्यक्रम है। रामनगरी में वह विकास की परियोजनाओं का भी निरीक्षण कर सकते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ निर्माणाधीन दशरथ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही वह यहां के दर्शन नगर अस्पताल में हाल ही लगे ऑक्सीजन प्लांट का जायजा लेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ दिन में अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से निकलने के बाद राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन में पहुंचें। यहां पर कोरोना वायरस की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों का जायजा लेंगे। वह मेडिकल कॉलेज में लगे ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण करेंगे। यहां पर निरीक्षण के बाद कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश देंगे। मेडिकल कॉलेज में ही उनका मीडिया से वार्ता का कार्यक्रम है। इसके बाद दो बजे हनुमानगढ़ी का दर्शन करेंगे। यहां के बाद रामजन्म भूमि मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। वह यहां पर राम मंदिर निर्माण की प्रगति का भी जायजा लेंगे।

उनका 2:45 बजे मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। अस्वस्थ चल रहे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मणिराम दास छावनी में मुलाकात करेंगे। इसके बाद 3:10 पर पर्यटन विभाग के यात्री निवास पहुंचेंगे। यहां पर भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं के साथ ही साथ अयोध्या के जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद शाम 4:35 पर लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान भी उन्होंने रामनगर आकर यहां की सभी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। माना जा रहा है कि अब वह अपने इस दौरे में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की यहां पर की गई तैयारियों का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में तीसरी लहर को लेकर बेहद गंभीर हैं। इसी कारण उन्होंने अभी तक प्रदेश में स्कूलों को नहीं खोलने का फैसला किया है। वह रविवार को अयोध्या दौरे के बाद लखनऊ वापसी करेंगे।

Related Articles

Back to top button