ब्रेकिंग
Raipur NDPS Court Verdict: कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी मामले में रायपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, तीन आरोप... Raipur Diwali News: दीपावली से पहले पुलिस का एक्शन, सिविल लाइन में पटाखा कारोबारियों के साथ बैठक कर ... Cyclone Arnab Impact in Chhattisgarh: बलरामपुर और कबीरधाम में चक्रवात अर्नब का कहर, बेमौसम बारिश से ... Balod Cyclone Arnab Crop Damage: बालोद में चक्रवात अर्नब का कहर, हजारों एकड़ में धान की फसल बर्बाद; ... Dhamtari News: पीजी कॉलेज धमतरी के विधि छात्रों का फूटा गुस्सा, प्राध्यापकों के ट्रांसफर के विरोध मे... छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब से प्रभावित किसानों और आम नागरिकों के लिए बड़ा राहत कदम, फसल व मकानों के... Kanker News: कांकेर जिला पंचायत की सामान्य सभा बैठक में बड़ा हंगामा, विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप... Raipur News: छत्तीसगढ़ के किसानों के खातों में पहुंची पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त, सीएम विष्णुदे... MP Census 2027 Guidelines: मध्य प्रदेश में डिजिटल जनगणना 2027 की तैयारी तेज, जनवरी से मार्च तक प्रशा... Ratlam Football League News: रतलाम में आईपीएल की तर्ज पर शुरू हुई फ्रेंचाइजी फुटबॉल लीग, नीलामी के ब...
मध्यप्रदेश

भोपाल रेलवे स्टेशन में यात्रियों को ड्रॉप एंड गो सुविधा, पार्किंग शुल्क में नहीं किया बदलाव

भोपाल। भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-एक की ओर 10 मिनट की ड्राप एंड गो सुविधा के साथ इंटीग्रेटेड पार्किंग शुरू कर दी गई है। ऐसे में एक नंबर प्लेटफार्म की ओर से आने वाले यात्रियों और उनके परिजनों को सुविधा मिलेगी।

एक नंबर तरफ नई बिल्डिंग के बाहर रेलवे ने वन वे बना दिया है। गाड़िया एक तरफ से जाएगी और दूसरी तरफ से आएंगे, जिससे स्टेशन परिसर में वाहनों की भीड़ जमा न हो सके। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि यात्रियों के लिए यह सुविधा शुरू कर दी गई है। इसमें यात्रियों को करीब 10 मिनट की ड्राप एंड गो सुविधा भी दी जा रही है।

एक हजार से अधिक वाहन खड़े करने की क्षमता

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म एक की तरफ बनी, पार्किंग में करीब 800 दो पहिए वाहन और 200 चार पहिए वाहन खड़े करने की जगह है। फिलहाल इसे पुराने पार्किंग शुल्क पर ही शुरू किया है। शुल्क में की जाने वाली 10 से 20 प्रतिशत बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। इस एंट्री पर करीब 40 से 50 हजार यात्रियों का आवागमन होता है।

आटो, टैक्सी की भीड़ से मिलेगा छुटकारा

भोपाल रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी नवल अग्रवाल ने बताया कि इस सुविधा के शुरू होने से यात्रियों को भीड़ से काफी राहत मिलेगी। यात्रियों ने कई बार आटो, टैक्सी की भीड़ को लेकर रेलवे में शिकायत की है। अब आटो टैक्सी की भीड़ भी स्टेशन के बाहर नहीं मिलेगी। जिन्हें आटो या टैक्सी करना होगा वह आटो ले आएंगे। छह नंबर की तरफ पहले ही इंटीग्रेटेड पार्किंग शुरू कर दी गई थी, अब एक नंबर शुरू करने से भोपाल और रानी कमलापति स्टेशन पूरी तरह इंटीग्रेटेड पार्किंग हो गई है।

Related Articles

Back to top button