ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला...
देश

शहीदों को याद कर रहा देश, राजनाथ सिंह ने वॉर मेमोरियल पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

भारत में हर साल 26 जुलाई का दिन कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन साल 1999 में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को खदेड़कर फिर से कारगिल की अहम चोटियों पर कब्जा कर लिया था। यह दिन देखने के लिए भारतीय सेना को 60 दिन से ज्यादा समय तक लद्दाख में संघर्ष करना पड़ा था। इस लड़ाई में भारत के लगभग 527 जवान शहीद हुए थे और 1300 से ज्यादा जवान घायल हुए थे। लद्दाख के द्रास क्षेत्र में कारगिल युद्ध स्मारक पर 559 दीपक जलाकर इन शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 22वें कारगिल विजय दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में रविवार को शीर्ष सैन्य अधिकारी, सेना कर्मियों के परिवार के सदस्य और कई अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थिति रहे

प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री ने दी श्रद्धांजलि: कारगिल विजय दिवस के 22 साल पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही तमाम बड़े नेताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। राजनाथ सिंह ने दिल्ली के नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचक श्रद्धांजलि दी।

द्रास में विशेष बैठक का आयोजन: द्रास के पास एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सेना ने ऑपरेशन विजय की कई प्रेरक घटनाओं को याद किया। वीरता पुरस्कार विजेताओं और कारगिल युद्ध के नायकों के परिवारों सहित कई सैन्य कर्मी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। पीआरओ डिफेंस कर्नल एमरॉन मुसावी ने कहा कि टाइगर हिल, पीटी 4875 और भारतीय सेना के बहादुर सैनिकों की कहानी इस कार्यक्रम में सुनाई गई। स्मारक पर 559 दीपक जलाए गए। ये दीप राष्ट्र के लिए कुर्बान होने वाले जीवन का प्रतीक हैं।

नम आंखों से शहीदों को दी मौन श्रद्धांजलि

इस कार्यक्रम में सैन्य बैंडों के एक फ्यूजन ने एक डिस्प्ले रखा। इसके बाद एक ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह हुआ और एक स्मारक सेवा आयोजित की गई, जिसमें लोगों ने नम आंखों से शहीद हुए वीरों को मौन श्रद्धांजलि दी। कर्नल मुसावी ने बताया कि दिन का अंतिम कार्यक्रम द्रास के पोलो ग्राउंड में सैनिकों के साथ ‘ए ट्वाइलाइट विद ब्रेव हार्ट्स’ था। इसके बाद शाम को भारतीय सेना के फ्यूजन बैंड ने लाइटेड पाइपर्स के साथ प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button