ब्रेकिंग
Bikram Majithia Case: गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी तेज; अमृतसर आवास पर दबिश के बाद हाईकोर्ट पह... Jalandhar Sarafa Market: सोना-चांदी खरीदने से पहले देखें आज की नई कीमतें, जानें 24 कैरेट गोल्ड का रे... Bikram Majithia Case: बिक्रम मजीठिया की FIR पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई; सरकार ने मांगा समय... Ludhiana NH-44 News: बस्ती जोधेवाल के पास 2 दिनों से खड़ा है हादसाग्रस्त ट्रक; राहगीर परेशान, प्रशास... PNB Theft Attempt in Dasuya: ऊच्ची बस्सी में पंजाब नेशनल बैंक में चोरी की कोशिश; चोर ने तोड़ी ग्रिल,... Kulhad Pizza Couple Viral Video: ट्रोलर्स पर भड़कीं गुरप्रीत कौर; बच्चे को लेकर की गई टिप्पणियों पर ... Cyber Fraud in Bathinda: म्यूचल फंड में निवेश के नाम पर 45 लाख की ठगी; बठिंडा निवासी को बनाया शिकार Haryana Health News: हरियाणा में खुलेंगे तीन नए स्वास्थ्य केंद्र; गुरुग्राम, भिवानी और हिसार के गांव... Narnaul Crime News: नारनौल में हैवानियत; पति ने पत्नी और 15 वर्षीय बेटी का गला घोंटकर उतारा मौत के घ... Kurukshetra Bypass Project: कुरुक्षेत्र को मिली 27.9 किमी लंबे बाईपास की सौगात; ट्रैफिक जाम से मिलेग...
देश

रायपुर के एक होटल में बिना मास्क, ग्लब्स पहने पाए जाने और गंदगी मिलने पर ठोका 10 हजार जुर्माना

रायपुर।  राजधानी स्थित मोती महल होटल में बिना मास्‍क, ग्‍लब्‍स पहने पाए जाने पर प्रबंधक पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जानकारी के मुताबिक नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त प्रभात मलिक के निर्देश पर साेमवार को नगर निगम जोन तीन और चार की स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मोती महल होटल में दबिश दी। यह कार्रवाई मिली जनशिकायतों के बाद की गई है। शिकायत की स्थिति जानने के लिए प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर तृप्ति पाणीग्रही के साथ जोन 3 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी डी श्रीवास और जोन 4 के जोन स्वच्छता निरीक्षक चंद्राकर, सम्राट सहित महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं की उपस्थिति में सफाई व्यवस्था का होटल मोती महल में निरीक्षण किया गया।

टीम ने पाया कि मोती महल होटल के प्रबंधक और स्टाफ द्वारा कोरोना प्रोटोकाल नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। वहां पर बिना मास्क और बिना ग्लब्स पहने औ खाने पीने की वस्तुओं को बिना ढंके काफी लोगों को बेचने के साथ होटल में गंदगी देखने को मिली। इस अव्‍यवस्‍था पर मौके पर नगर निगम की प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर तृप्ति पाणीग्रही के निर्देश पर तुरंत दस हजार रुपये का जुर्माना मोतीमहल होटल दुकान पर किया गया।

साथ ही संचालक को शीघ्र सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा संचालक को कोरोना से बचाव के लिए बनाए गए नियमों के पालने करने की भी कड़ी हिदायत दी गई। साथ ही भविष्‍य में ऐसी अव्‍यवस्‍था पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने की स्पष्ट चेतावनी होटल मोतीमहल के संचालक को दी गई।

Related Articles

Back to top button