ब्रेकिंग
विदिशा में मौजूद है भगवान कुबेर की 2200 साल पुरानी 12 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा, धनतेरस पर उमड़े श्रद्ध... महाकाल मंदिर विवाद गरमाया, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने केंद्रीय गृह मंत्री और सीएम को लिखा ... छिंदवाड़ा के सांदीपनि स्कूल के बच्चों को मिला दिवाली का तोहफा, 4 साल के लंबे इंतजार के बाद शुरू हुई ... धार में कार्बाइड गन बेचने और चलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध, डॉक्टर सौरभ बोरासी ने दी खतरनाक धमाकों से ब... दीपावली के पावन पर्व से ठीक पहले धमतरी नगर निगम के नियमित और प्लेसमेंट कर्मचारियों को नहीं मिला अक्ट... न्यायधानी बिलासपुर में युवतियों का हाईवोल्टेज ड्रामा, सड़क से लेकर अटल आवास तक चली लात-घूंसे— पुलिस ... बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एआई से तस्वीरें बदलकर ब्लैकमेल करने वाला न्यूज पोर्टल संचालक रायपुर... रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिखा स्नेहिल पत्र— भरथरी गायन ... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, उसूर के जंगल से भारी मात्रा में डेटोनेटर और नक्सली डंप बरामद
राजस्थान

राजस्थान में ऊंट पशु पालकों को मिलेंगे 10 हजार रुपये, ऐसे करें आवेदन

राजस्थान में ऊंट पालन को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार ने एक और नया फरमान जारी किया है। प्रदेश सरकार ने ऊंट पालकों को प्रोत्साहन राशि देने को फैसला लिया है। राजस्थान सरकार ने उष्ट्र संरक्षण योजना के तहत ऊंट के जन्म पर पशुपालक को दो किस्तों में प्रोत्साहन राशि देने का फैसला किया है। पशुपालक को दो किस्तों में पांच-पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए पशुपालक को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

राजस्थान में ऊंट पालन कई परिवारों की आय का एक मात्र जरिया है। यहां बड़ी संख्या में ग्रामीण अपना जीवनयापन ऊंट के माध्यम से कर रहे हैं। ग्रामीणों की स्थिति बेहतर करने के लिए सरकार उष्ट्र संरक्षण योजना के तहत प्रोत्साहन राशि दे रही है। इससे राज्य में ऊंट की घटती संख्या पर भी लगाम लगेगी।

ऐसे करें आवेदन
पशुपालन विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने कहा कि इस एप्लीकेशन में ऊंट पालक का पंजीयन, पशु चिकित्सक द्वारा ऊंटनी व टोडियो की टैगिंग तथा जिला स्तरीय वित्तीय स्वीकृति का प्रावधान किया गया है। इच्छुक ऊंट पालक वेबसाइट www.pashuaushadh.com/iomms पर निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। पशुपालन विभाग के सत्यापन के बाद पशुपालक के खाते में दो किस्तों में ये राशि भेज दी जाएगी।

ऑनलाइन होगा पंजीयन
उन्होंने बताया कि ऊंट पालक एक नवंबर या उसके बाद जन्मे टोडियों का योजना के अंतर्गत 28 फरवरी तक पंजीयन करवा सकते हैं। दो माह तक के टोडिये के ऊंट पालक योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे। पंजीयन ऑनलाइन एप्लीकेशन से होगा। साथ ही ऊंट पालक नजदीकी ई-मित्र व पशु चिकित्सा केंद्र के अधिकारियों से मदद ले सकते है।

 

Related Articles

Back to top button