ब्रेकिंग
Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व... Chhotanagpur Zone Alert: पर्व-त्योहारों के मद्देनजर आईजी ने दिए सख्त निर्देश, अतिरिक्त पुलिस बल की ह... Dhanbad News: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर धनबाद में निकली भव्य मशाल और बाइक रैल... Sahkar Se Samriddhi: छत्तीसगढ़ में सहकारिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए विशेष कार्... GPM News: गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अस्पताल में मिला नवजात का शव, सीसीटीवी खंगालने के बाद भी नही... Singapore India Network Forum: छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और AI डाटा सेंटर का काम शुरू, निवेश के दिखन... Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सिंगापुर यात्रा संपन्न, छत्तीसगढ़ को मिला ₹350 करोड़ का नय... Kanker News: अंतागढ़ को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, क्षेत्रवासियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन ध... BMSICL Controversy: 307 करोड़ के मेडिकल टेंडर में धांधली का मामला, कोर्ट ने 19 नवंबर तक तलब किया जवा...
विदेश

सिंगापुर में सितंबर से COVID-19 प्रतिबंधों पर दी जा सकती है ढील, क्वारंटाइन मुक्त यात्रा शुरू करने पर भी विचार

सिंगापुर: सिंगापुर कोविड-19 संबंधी प्रतिबंधों में ढील देने की योजना पर विचार कर रहा है। बताया जा रह है कि, सितंबर के महीने से देश में क्वारंटाइन मुक्त यात्रा को अनुमति दी जा सकती है। बैंकॉक पोस्ट ने देश के वित्त मंत्री लॉरेंस वोंग का हवाला देते हुए बताया है कि, सितंबर के महीने तक देश में 80फीसदी टीकाकरण पूरा होने की उम्मीद है। जो की देश को एक मजबूत स्थिति में खड़ा करता है, जिसके चलते देश को फिर से खोला जा सकता है।

मजबूत स्थिति में है देश: वोंग

वोंग ने अपने एक बयान में कहा है कि, देश में कोरोना प्रतिबंधों में ढील देने के लिए सरकार सौ फीसदी टीकाकरण का इंतजार नहीं कर सकती। अब हम उस स्थिति में पहुंच गए हैं, जहां देश को फिर से पूरी तरह से खोला जा सकता है। टीकाकरण अभियान को पूरा करने के लिए काफी वक्त तक इंतजार करना पड़ेगा। जो अर्थव्यवस्था की नजर से बिल्कुल भी ठीक नहीं है। वहीं, संक्रमण को लेकर उन्होंने कहा की, अब देश में हल्के लक्षण वाले संक्रमित मरीजों का अस्पतालों की जगह सामुदायिक केंद्रों में इलाज संभव है। प्रतिबंधों में ढील के बाद देश की सरकार स्वास्थ्य संबंधी सभी इंतजामों पर बारीक नजर रखेगी, खासतौर से अस्पताल में भर्ती और गहन देखभाल चिकित्सा इकाइयों की निगरानी की जाएगी।

वैक्सीनेशन का सकारात्मक प्रभाव

बताया जा रहा है कि, सिंगापुर में वैक्सीनेशन के बाद भी कई लोग कोरोना की चपेट में आए, लेकिन हल्के लक्षणों के बाद वो ठीक हो गए। अबतक 75 फीसद लोगों का टीकाकरण पूरा हो चुका है। आंकड़ों के मुताबिक पिछले चार सप्ताह में दोनों खुराक लेने वाले तीन-चौथाई मरीज संक्रमण का शिकार हुए हैं। इनमें से किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं हुई। पिछले 28 दिनों 484 संक्रमित मरीज ऐसे थे, जिनमें से 44 फीसद वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके थे। 30 फीसद ऐसे थे, जिनको वैक्सीन की एक खुराक लगी थी। सभी हल्के लक्षणों के बाद ठीक हो गए। गौरतलब है कि, कुछ महीनों पहले सिंगापुर में संक्रमण के मामलों अचानक उछाल देखा गया था। जिसके बाद देश की सरकार ने कोरोना प्रतिबंधों में ढील के फैसले को कुछ दिनों के लिए टाल दिया था।

Related Articles

Back to top button