ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
देश

कृषि कानूनों के मसले पर गरमाई सियासत, तोमर ने राहुल को दिलाई घोषणा पत्र की याद, जानें क्‍या कहा

नई दिल्‍ली। संसद के मानसून सत्र के बीच नए कृषि कानूनों के विरोध में सियासत गरमा गई है। विपक्ष और किसान संगठन इन कानूनों को रद करने की मांग पर अड़े हुए हैं। वहीं सरकार का कहना है कि वह चर्चा के लिए तैयार है किसान संगठनों के पास ही इस मसले पर कोई प्रस्‍ताव नहीं है। सरकार ने कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी पर किसानों को गुमराह करने और देश में अराजकता का वातावरण बनाने का आरोप लगाया है।

दिलाई घोषणा पत्र की याद

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार कांग्रेस पर करारा पलटवार किया। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी को गांव, गरीब, किसान के बारे में कोई अनुभव और दर्द नहीं है। राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि जब आपने अपने घोषणापत्र में इन्हीं कानूनों (कृषि कानूनों) को लाने के लिए कहा था तो आप उस समय झूठ बोल रहे थे या आज झूठ बोल रहे हैं।

किसान यूनियन के पास ठोस प्रस्‍ताव नहीं

कृषि मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी किसानों को गुमराह करने और देश में अराजकता का वातावरण बनाने की कोशिश ना करें। उनकी इन्हीं आदतों और ऐसी हल्की समझ की वजह से वह कांग्रेस में भी सर्वमान्य नेता नहीं हैं। रही बात किसान यूनियन की तो उसके पास कोई प्रस्ताव नहीं है इसलिए वो चर्चा करने के लिए नहीं आ रहे हैं। भारत सरकार किसान यूनियन के साथ चर्चा करने के लिए तैयार है।

टिकैत ने आंदोलन के नए चरण का एलान किया 

वहीं किसान नेता राकेश टिकैत ने आंदोलन के नए चरण का एलान किया है। उन्‍होंने सोमवार को कहा कि आंदोलन आज से शुरू हो चुका है। हम पांच सितंबर को बड़ी पंचायत करेंगे। वहां से बड़ी बैठकों की घोषणा होगी। पहले पूरे प्रदेश में हम 18 बड़ी पंचायतें करेंगे उसके बाद ज़िलों में छोटी बैठकें करेंगे। लखनऊ को भी दिल्ली बनाया जाएगा। जिस तरह दिल्ली में चारों तरफ के रास्ते सील हैं वैसे ही लखनऊ में भी सील होंगे। हम इसकी तैयारी करेंगे…

ट्रैक्‍टर चला संसद तक पहुंचे राहुल 

इससे पहले राहुल गांधी नए कृषि कानूनों के विरोध में ट्रैक्टर चलाकर संसद भवन परिसर के गेट तक पहुंचे जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस सचिव प्रणव झा, श्रीनिवास बीवी और कई अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। राहुल गांधी के साथ ट्रैक्टर पर राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा, प्रताप सिंह बाजवा और पार्टी के कुछ अन्य सांसद बैठे थे। राहुल गांधी ने कहा कि नए कृषि कानून दो-तीन बड़े उद्योगपतियों के लिए लाए गए हैं। सरकार को इन कानूनों को वापस लेना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button