ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
खेल

कप्तान शिखर धवन भी हुए श्रीलंका सीरीज से बाहर, ये खिलाड़ी करेगा कप्तानी- सूत्र

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। खबरों की माने तो श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से अब कप्तान शिखर धवन भी बाहर हो गए हैं। आइसोलेशन में जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में उनका भी नाम है। ऐसे में अगले दोनों ही मैच में टीम की कप्तानी भुवनेश्वर कुमार करते नजर आएंगे।

मंगलवार को भारतीय टीम के श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में खेलना था। मैच से ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई। इसके बाद उनके संपर्क में आए सभी खिलाड़ियों के तत्काल आइसोलेशन में भेजने का फैसला लिया गया। मैच के एक दिन के लिए स्थगित करने की जानकारी सामना आई। बीसीसीआइ मेल और ट्वीट के जरिए इस बात की आधिकारिक जानकारी दी कि क्रुणाल पॉजिटिव पाए गए हैं और मंगलवार के मैच को बुधवार के लिए स्थगित कर दिया गया है।

बुधवार सुबह क्रुणाल के संपर्क में आए उनके छोटे भाई हार्दिक समेत 6 खिलाड़ियों को आइसोलेट करने की खबर सामने आई। हार्दिक पांड्या समेत पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, देवदत्त पडीक्कल और कृष्णप्पा गौतम को आइसोलेशन में भेज दिया गया है। इसमें कप्तान धवन का नाम भी शामिल बताया जा रहा है। ऐसा हुआ तो गेंदबाज भुवनेश्वर जिनको सीरीज के लिए उप कप्तान बनाया गया है वह टीम की कमान संभालेंगे।

12 खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध

भुवनेश्वर कुमार(कप्तान), रितुराज गायकवाड़, मनीष पांडे, नितीश राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्रा सिंह चहल, राहुल चाहर, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, दीपक चाहर, नवदीप सैनी और चेतन सकारिया।

Related Articles

Back to top button