ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट आई सामने, क्रुणाल पांड्या के संपर्क में आए थे 8 खिलाड़ी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका के दौरे पर राहत की खबर मिली है। मंगलवार को ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को कोरोना संक्रमित पाया गया था। इसके बाद उनके संपर्क में आए सभी खिलाड़ी को आइसोलेट कर दिया गया था। बुधवार को इन सभी 8 खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट सामने आई है। राहत की खबर है कि संक्रमित हुए क्रुणाल के संपर्क में आए सभी खिलाड़ी को नेगेटिव पाया गया है।

श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच से पहले भारतीय खेमे में हडकंप मच गया था। ऑलराउंडर क्रुणाल के कोरोना संक्रमित होने की खबर आई और बीसीसीआइ ने तुरंत ही सतर्कता बरतते हुए श्रीलंका बोर्ड के साथ मिलकर बात की और मैच को स्थगित करने का फैसला लिया।

क्रुणाल के संपर्क में आए उनके छोटे भाई हार्दिक के अलावा विकेटकीपर इशान किशन, बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडीक्कल और कृष्णप्पा गौतम को आइसोलेशन में भेज दिया गया है। दोपहर में खबर आई कि कप्तान शिखर धवन का नाम भी इस लिस्ट में जुड गया है। दूसरे मैच को कराया जाता है तो टीम की कप्तानी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार करेंगे

12 खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध

भुवनेश्वर कुमार(कप्तान), रितुराज गायकवाड़, मनीष पांडे, नितीश राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्रा सिंह चहल, राहुल चाहर, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, दीपक चाहर, नवदीप सैनी और चेतन सकारिया।

Related Articles

Back to top button