ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

अब हर 15 मिनट में पता चलेगा मौसम का हाल

बीजापुर। कृषि विज्ञान केंद्र में भारत मौसम विभाग की ओर से आटोमैटिक वेदर स्टेशन की स्थापना की जा रही है। इससे हर पंद्रह मिनट में मौसम का पता चल सकेगा और इससे मिले डेटा से फोरकास्टिंग की जा सकेगी।

केवीके के मौसम विज्ञानी भीरेंद्र कुमार ने बताया कि यहां आटोमैटिक वेदर स्टेशन (एडब्ल्यूएस) की स्थापना का काम शुरू हो गया है। इससे भूमि के तापमान, अपेक्षिक आर्द्रता, सूर्य की किरण पड़ने की अवधि, तापमान, हवा की गति एवं दिशा के आंकड़े खुद ब खुद ई मेल पर दर्ज हो जाएंगे। इसके लिए मैन्यूअल डाटा संग्रह करना नहीं पड़ेगा। इससे ये फायदा भी होगा कि आने वाले पांच दिनों के मौसम पूर्वानुमान को भी घोषित किया जा सकेगा और डाटा हमेशा स्टोर रहेगा। सारे आंकड़े अपने आप भारत मौसम विभाग तक पहुंच जाएंगे। ग्रामीण मौसम सेवा परियोजना के तहत ये स्टेशन एडवांस तकनीक पर आधारित है।

पशुुपालन के समसामयिक सुझाव दिए जाएंगे

मौसम विज्ञानी भीरेंद्र कुमार ने बताया कि इसके जरिए खेती, उद्यानिकी एवं पशुुपालन के समसामयिक सुझाव दिए जाएंगे और इसके अनुसार खेती और उद्यानिकी का प्रबंधन कर किसान मौसम से होने वाले नुकसान से बच जाएंगे। जिले की वास्तविक भौगोलिक जलवायु की स्थिति का पता लगाने में भी इससे मदद मिलेगी। फसलों की बोआई से लेकर कटाई तक की सटीक जानकारी इससे मिल सकेगी।

वाट्सएप से भी जुड़े हैं किसान

भीरेंद्र कुमार ने बताया कि वाट्सएप से जिले में 476 किसान जुड़े हैं। इसके जरिए जब वे फीड बैक मांगते हैं तो वैज्ञानिक उन्हें समसामयिक सलाह इसी पर दे देते हैं। इसके अलावा हजारों किसान एप किसान मोबाइल संदेश से जुड़े हैं। इसके माध्यम से किसानों को मौसम की जानकारी मिल जाती है।

Related Articles

Back to top button