ब्रेकिंग
PM Modi Europe Tour 2026: पीएम मोदी का 5 देशों का महादौरा, UAE से लेकर इटली तक दिखेगी भारत की धाक Indian Army & Navy: थल सेना और नौसेना के बीच ऐतिहासिक समझौता, 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसी ताकत बढ़ाने पर जो... कलकत्ता हाई कोर्ट में काला कोट पहनकर पहुंचीं ममता बनर्जी, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने स्टेटस पर उठाए सव... Defence Minister Rajnath Singh: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर राजनाथ सिंह की हुंकार- दुश्मन को घर में घुसकर मार... Alirajpur Murder: आलीराजपुर में 'ब्लाइंड मर्डर' का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत... Maharashtra News: महाराष्ट्र में मंत्रियों के काफिले में 50% की कटौती, सीएम फडणवीस बुलेट से पहुंचे व... Voter List Revision 2026: दिल्ली, पंजाब और कर्नाटक समेत 16 राज्यों में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का ऐलान BRICS Foreign Ministers Meeting: जयशंकर का बड़ा बयान- सैन्य शक्ति और प्रतिबंध नहीं, संवाद से निकलेगा... Purnia Crime News: पूर्णिया के गैरेज में महिला से गैंगरेप, पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार Delhi News: दिल्ली में अब हफ्ते में 2 दिन 'वर्क फ्रॉम होम', सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान
मनोरंजन

रानी-अभिषेक के बाद बंटी और बबली के सीक्वल में नजर आएंगे ये स्टार, स्क्रिप्ट में बड़े बदलाव

रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म बंटी और बबली ने बॉक्स ऑफिस पर खूब वाह-वाही बटोरी, फिल्म में दोनों स्टार की लव केमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया। लेकिन फैंस के लिए गुड न्यूज ये है कि अब इस फिल्म के सीक्वल बनने की तैयारियां चल रही हैं।

जी हां, यह ब्लॉकबस्टर फिल्म एक बार फिर ऑडियंस को एंटरटेनमेंट का फुल डोज देने वाली है। लेकिन बंटी और बबली के सीक्वल में कई नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे, जो ऑडियंस के लिए काफी दिलचस्प होगा। नई रिपोर्ट्स की मानें तो बंटी और बबली के सीक्वल को आज की युवा पीढ़ी की पसंद को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। दरअसल, बंटी और बबली 14 साल पहले आई थी, इस लंबे समय में लोगों की पसंद और सोच में बदलाव को देखते हुए ही फिल्म का प्लॉट तय किया जाएगा। बंटी और बबली के सीक्वल में गली बॉय फेम एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी बंटी के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में सिद्धांत को फाइनल कर लिया गया है, हालांकि अभी तक फिल्म की लीड एक्ट्रेस का नाम सामने नहीं आया है।

बंटी और बबली के सीक्वल को पूरी तरह से नया फ्लेवर दिया जाएगा, ऐसी खबरें हैं कि फिल्म के सीक्वल में अमिताभ बच्चन नहीं दिखाई देंगे। हालांकि फिल्म में कई नए चेहरे दिखाई दे सकते हैं। बता दें कि फिल्म को लेकर कुछ समय पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि बंटी और बबली के सीक्वल में दो बंटी और और बबली की जोड़ियां होंगी। इसमें एक बंटी और बबली का किरदार पहली फिल्म की तरह रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन प्ले करेंगे, जबकि दूसरी बंटी और बबली की जोड़ी में नए यंग एक्टर्स को कास्ट किया जाएगा। लेकिन अभी तक इस बारे में कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है कि फिल्म में बंटी और बबली की एक जोड़ी होगी या फिर दो। वहीं फैंस को भी ब्लॉकबस्टर फिल्म बंटी और बबली के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button