ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
देश

बाघ से जुड़े प्रश्नों का जवाब देकर पाएं आकर्षक पुरस्कार

बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में 29 जुलाई को पर्यटकों के लिए कानन पेंडारी में कार्यक्रम रखा गया है। इसके तहत मुख्य द्वार पर ही पर्यटकों से बाघ से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। सारे प्रश्न रोचक होंगे। सही जवाब देने वाले पर्यटकों को जू प्रबंधन की ओर से आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। चिड़ियाघर होने के कारण इस विशेष दिवस के अवसर पर जू प्रबंधन द्वारा आयोजन करने का निर्णय लिया गया है।

इसे लेकर बुधवार को बैठक भी हुई। इसमें कुछ नया करने का सोचा गया। आपसी चर्चा के बाद ही सवाल- जवाब कार्यक्रम पर सहमति बनी। जू अधीक्षक संजय लूथर का कहना है कि इस कार्यक्रम के तहत 50 पर्यटकों से रोचक प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें वयस्क व बच्चे दोनों को शामिल किया जाएगा।

पुरस्कार भी ऐसा दिया जाएगा जिसमें कानन जू का मोनो या वन्य प्राणियों के चित्र प्रिंट रहेगी। ताकि पर्यटकों के लिए यह पुरस्कार हमेशा यादगार रहे। सवाल पूछने के लिए जू के मुख्य द्वार पर स्थित इंटरपीटिशन सेंटर में कर्मचारी मौजूद रहेंगे। पर्यटकों को अपने मुताबिक बुलाएंगे और उनसे प्रश्न पूछेंगे। पुरस्कार सही जवाब देने पर ही मिलेगा।

एटीआर के सभी रेंज में होगा आयोजन

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर अचानकमार टाइगर रिजर्व में भी आयोजन होगा। इस संबंध में डिप्टी डायरेक्टर सत्यदेव शर्मा ने सभी वन परिक्षेत्र अधिकारियों को निर्देश भी दिए हैं। इसमें चित्रकला, जागरूकता व अन्य प्रतियोगिताएं होंगी। परिचर्चा भी करने का निर्देश दिया गया है। चूंकि अभी टाइगर रिजर्व बंद है। इसलिए वन अमला टाइगर रिजर्व के अंदर बसे गांवों में जाकर इस आयोजन को करेगा।

Related Articles

Back to top button