आटो की टक्कर से युवक घायल, चालक की कर दी पिटाई

बिलासपुर। सकरी क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहे युवक को आटो चालक ने टक्कर मार दी। इसके बाद घायल ने आटो चालक को पकड़कर पीट दिया। दोनों पक्ष ने इसकी श्ािकायत थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सकरी क्षेत्र के पेंडारी निवासी सेनापति वस्त्रकार मजदूरी करते हैं। बुधवार की शाम सात बजे वे अपने घर के पास सड़क किनारे खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहे थे। इस दौरान बस्ती की ओर से आ रहे आटो के चालक गोरेलाल खांडे ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।
उन्होंने घटना की शिकायत सकरी थाने में की है। वहीं, गोरेलाल ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने घर से सकरी की ओर आ रहा था। इस दौरान सड़क के बीच में खड़े युवक सेनापति वस्त्रकार ने हटने से मना करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर उसने गोरोलाल की पिटाई कर दी। दोनों पक्ष की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
अस्पताल से लौट रहा युवक आटो की टक्कर से घायल
कोतवाली क्षेत्र के तेलीपारा नंदू गैरेज के पास रहने वाले राजेश कछवाहा सब्जी विक्रेता हैं। मंगलवार की शाम वे सिम्स आए थे। यहां से उपचार के बाद पैदल चांटीडीह सब्जी बाजार की ओर जा रहे थे। बिलासा चौक के पास सवारी आटो के चालक रवि कछवाहा ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।
इससे उनके हाथ और पैर में चोटे आई। घायल ने आटो चालक को देखकर वाहन चलाने कहा। इस पर आटो चालक गाली-गलौज करते हुए भाग निकला। पीड़ित ने घटना की शिकायत कोतवाली थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।





