ब्रेकिंग
Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ... Mumbai Kalachowki Accident: मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान बड़ा हादसा; पेयजल स्टॉल में करंट लगने से 8 ... Vrindavan News Today: रमणरेती क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू; आश्रम की रेलिंग टूटने से घायल ... Mumbai BMW Flyover Accident: मरीन ड्राइव कोस्टल रोड पर तड़के 5 बजे भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी ...
देश

एप डाउनलोड करवा खाते ने निकाल लिए स्र्पये, जुर्म दर्ज

बिलासपुर। ठगों ने सेवानिवृत्त अधिकारी के मोबाइल में एनीडेस्क एप डाउनलोड करवा खाते से 59 हजार स्र्पये निकाल लिए। इसकी शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

सरकंडा महावीर सिटी में रहने वाले साधन कुमार सरकार सीएमपीडीआइ के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। उन्होंने मंगलवार को अपनी बेटी का मोबाइल रिचार्ज नेट बैंकिंग से किया। दो बार रिचार्ज करने के बाद उनके खाते से स्र्पये कट गए। वहीं, उनकी बेटी का मोबाइल रिचार्ज नहीं हुआ। इस पर उन्होंने इंटरनेट से स्टेट बैंक का कस्टमर केयर नंबर निकाला।

इंटरनेट से निकाले नंबर पर बात करने पर उनसे मोबाइल पर एनीडेस्क एप डाउनलोड करने को कहा गया। इसके बाद उनसे ओटीपी लेकर फिर से नेट बैंकिंग से रिचार्ज करने कहा गया। इसके बाद उनके खाते से 59 हजार स्र्पये निकाल लिए गए। उन्होंने इसकी जानकारी सरकंडा थाने में दी। इस पर सरकंडा पुलिस ने धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज कर लिया है।

इंटरनेट में फर्जी वेबसाइट की भरमार

इंटरनेट में फर्जी वेबसाइट की भरमार है। आए दिन इंटरनेट से बड़ी कंपनियों के नंबर निकालने के बाद धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस की साइबर सेल के प्रभारी कलीम खान ने बताया कि किसी भी कंपनी के कस्टमर केयर नंबर मोबाइल का नहीं होता है।

ऐसे नंबरों से बचना चाहिए। किसी कंपनी के कस्टमर केयर नंबर के लिए एचटीपीपी लिंक के साथ सर्च करना चाहिए। उन्होंने बताया कि अनजान नंबर पर किसी को भी मोबाइल पर आए ओटीपी नहीं बतानी चाहिए। इसके अलावा अपने बैंक की गोपनीय जानकारी भी किसी अनजान को नहीं बताना चाहिए। किसी भी तरह की धोखाधड़ी की जानकारी पुलिस को तत्काल देकर शिकायत दर्ज कराए।

Related Articles

Back to top button